Home Blog Page 67

UP Elections: सपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, योगी के खिलाफ उतारी महिला

UP Elections 2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने सोमवार को अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस दौरान सपा ने 24 कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है. सपा ने UP Elections 2022 में सीएम योगी के खिलाफ भी प्रत्याशी दे दिया है. सीएम योगी के खिलाफ गोरखपुर नगर से सभावती शुक्ला को टिकट दिया गया है. वहीं पार्टी ने प्रतापगढ़ विधानसभा सीट से सौरभ सिंह, RK वर्मा को टिकट दिया है. इलाहाबाद की फाफामऊ सीट से अंसार अहमद और गोंडा की मेमनौन सीट से नंदिता शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। वहीं तरबगंज विधानसभा सीट से राम भजन चौबे को प्रत्याशी बनाया गया है।

मुबारकपुर सीट से लड़ेंगे अखिलेश
सपा ने आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से अखिलेश यादव नाम के दूसरे कैंडिडेट को टिकट दिया है. अखिलेश यादव सपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं और पहले भी मुबारकपुर से उतरे हैं। शुरुआत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मुबारकपुर से भी लड़ने की सूचना आई थी। नई सूची में पूर्वांचल के जिलों की सीटों का ऐलान किया गया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के 24 प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी

कौन हैं सभावती शुक्ला
सपा ने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से सभावती शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। हाल में ही सुभावती और उनके बेटा समाजवादी पार्टी में शामिल हुई हैं। सुभावती शुक्ला बीजेपी नेता उपेंद्र शुक्ला की पत्नी हैं। साल 2020 में उपेंद्र शुक्ला की मृत्यु हो गई। 2017 में जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो गोरखपुर लोकसभा सीट खाली हो गई थी, तब सीएम योगी के करीबी रहे उपेंद्र शुक्ला को ही लोकसभा उपचुनाव में इस सीट से लड़ाया गया था। लेकिन वह चुनाव हार गए। उनकी मृत्यु के बाद परिवार ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता होने के बावजूद परिवार की अनदेखी की गई। 2019 के लोकसभा चुनाव में रवि किशन शुक्ल को टिकट दे दिया गया था।

यह भी पढ़ें: डॉन दाऊद इब्राहिम को पकड़ने का नया प्लान तैयार

डॉन दाऊद इब्राहिम को पकड़ने का नया प्लान तैयार

 

गह मंत्रालय की एक बड़ी बैठक हुई थी। बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया है कि दाऊद इब्राहिम और डी कंपनी से जुड़े हुए मामलों की जांच देश की सबसे बड़ी एजेंसी जो आतंक से जुड़े मामलों की जांच करती है एनआईए को दिया जाएगा।

मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन और मुंबई सीरियल बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम (Underworld Don Dawood Ibrahim) पर अब देश के आतंक पर जांच करने वाली सबसे बड़ी एजेंसी NIA शिकंजा कसेगी. इसके लिए गृह मंत्रालय ने एक नया प्लान तैयार किया है. गृह मंत्रालय ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम  के मामले से जुड़ी जांच एनआईए को सौंप दी है. नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) आतंक पर जांच करने वाली देश की सबसे बड़ी एजेंसी है. बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब दाऊद इब्राहिम ( Dawood Ibrahim)  पर शिकंजा कसने के लिए NIA को बड़े स्तर पर लगाया गया है. अबतक ईडी दाऊद से जुड़े मामलों की जांच कर रही थी. लेकिन अब NIA के पास भी वह शक्ति है कि वह विदेश में जाकर कार्रवाई कर सकती है.

समाचार एजेंसी आईएएनएस की खबर के अनुसार NIA द्वारा दर्ज प्राथमिकी में दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के नामों का उल्लेख किया गया है। आईएएनएस ने NIA के एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि दाऊद लंबे समय से पूरे भारत में आतंकी गतिविधियां फैला रहा था। हाल के दिनों में उन्होंने दंगा जैसी स्थिति पैदा करने के लिए पूरे भारत में लोगों की भर्ती की है। वे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं और विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल खबर आई थी कि दाऊद इब्राहिम (Underworld Don Dawood Ibrahim) का छोटा भाई अनीस इब्राहिम भी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर है. अनीस नशीले पदार्थों की तस्करी का धंधा दुबई से संचालित कर रहा है और भारत में भी इसे चला रहा है. अब भारत ने इसको लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं.

दाऊद इब्राहिम, D कंपनी और उससे जुड़े गुर्गों के खिलाफ UAPA के तहत मामले पहले भी दर्ज हैं. अब NIA भी इसी के तहत कार्रवाई करेगी. गृह मंत्रालय के मुताबिक, D कंपनी और दाऊद इब्राहिम भारत में टेरर फंडिंग, नार्को टेरर, ड्रग्स स्मगलिंग और फेक करेंसी (FICN) का व्यापार कर आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं.

 

यह भी पढ़ें: #ShahRukhKhan: लता जी के अंतिम दर्शन पर SRK ने क्या किया जिसकी चर्चा कर रहा भारत

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा को मिलेगी टेस्ट टीम की कप्तानी !

480KM रेंज के साथ आ रहा नया MG ZS EV फेसलिफ्ट, तस्वीरों से लीक हुए फीचर्स

0

480KM रेंज के साथ आ रहा नया MG ZS EV फेसलिफ्ट, तस्वीरों से लीक हुए फीचर्स

MG Motors अपनी इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV का फेसलिफ्ट लाने जा रही है। हाल ही में 2022 MG ZS EV फेसलिफ्ट की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों से कार के एक्सटीरियर के ज्यादातर डिटेल्स सामने आए हैं। नई MG ZS EV ग्लोबल डिजाइन के साथ आती है। इसमें फ्रंट-कवर ग्रिल, चार्जिंग सॉकेट (अब एमजी लोगो के बाईं ओर), सनरूफ और नए 17-इंच के नवीनतम डिजाइन अलॉय व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़े:- Mahindra Scorpio को मात्र 6.75 लाख रुपये में खरीदें, फटाफट देखें कहां और कैसे मिल रही गजब की डील

यह इंटीरियर होगा

दूसरी ओर, ऑटोकार के अनुसार, इसमें पहले के 8-इंच यूनिट की तुलना में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। MG Aster की तरह ZS EV फेसलिफ्ट में भी ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट फीचर) और एक 360-डिग्री कैमरा मिल सकता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में ORVMs के साथ फ्रंट और रियर बंपर पर कैमरे लगाए गए हैं।

यह भी पढ़े:- सबकी फेवरेट 2022 Mahindra Bolero हो गई और भी ज्यादा सुरक्षित, उड़ा देगी सबके होश?

480KM रेंज?

2022 ZS EV फेसलिफ्ट में नए एक्सटीरियर और नए इंटीरियर के साथ रेंज में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसमें 51kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा, जो 480km तक की रेंज ऑफर कर सकता है। मौजूदा मॉडल 44.5kWh बैटरी के साथ 419km की रेंज का दावा करता है। ZS EV के साथ, कंपनी अपने ग्राहकों को 5-वे चार्जिंग इकोसिस्टम प्रदान करती है जिसमें घर / कार्यालय में मुफ्त एसी फास्ट-चार्जर, पोर्टेबल इन-कार चार्जिंग केबल, डीलरशिप पर डीसी सुपरफास्ट चार्जिंग स्टेशन, 24×7 चार्ज-ऑन-गो शामिल हैं। सुविधा (5 शहरों में), और चार्जिंग स्टेशन सैटेलाइट शहरों और पर्यटन केंद्रों में उपलब्ध हैं।

4000 यूनिट बिकी

MG Motor India ने भारत में ZS EV के दो सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। दो वर्षों में, MG ने लगभग 4,000 ZS EV की बिक्री दर्ज की है। MG इस सेगमेंट में 27% बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत में दूसरा सबसे बड़ा EV निर्माता बनने की दौड़ में है।

यह भी पढ़े:-  ये भारत की सबसे सस्ती Electric Cars हैं, जो एक बार चार्ज करने पर कई सौ किमी की रेंज देती हैं

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े’

#ShahRukhKhan: लताजी के अंतिम दर्शन पर SRK ने क्या किया जिसकी चर्चा कर रहा पूरा भारत

#ShahRukhKhan : आज पूरा देश सुर कोकिला लता मंगेशकर lata mangeshkar को खोने के गम में डूबा हुआ है। आज जब उनकी शव यात्रा निकली तक हर एक की आंखें नम और जुबां खामोश नजर आई। किसी के पास इस दुःख को बयां करने के लिए शब्द ही नहीं थे, ऐसे में कई दिग्गज कलाकार उनके अंतिम दर्शन करने मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंचे। इन दिग्गज कलाकारों में बॉलीबुड के किंग शाहरुख खान भी पहुंचे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा आज पूरा भारत कर रहा है।

यह भी पढ़े:- Creta-Brezza नहीं, यह किफायती SUV देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली है

पूरा भारत कर रहा शाहरुख खान की चर्चा :

दरअसल, आज रविवार की सुबह 8 बजे हर किसी के दिल पर राज करने वाली स्वर कोकिला महान गाईका लता मंगेशकर lata mangeshkar ने जब अंतिम सांस ली। उसके बाद से पूरा भारत दुःख में दुब गया। वे एक माह पहले 11 जनवरी को कोरोना से संक्रमित होने के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और वह आज हमेशा-हमेशा के लिए हम सब के बीच से चली गई। उनके आज मुंबई के शिवाजी पार्क में भाई ने मुखाग्नि दी। उस दौरान लता दीदी के अंतिम दर्शन करने के लिएवहां कई राजनीति नेता से लेकर सिनेमा जगत के अभिनेता तक मौजूद रहे। उस समय जहां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंखे नम नजर आई तो वहीं, अभिनेता शाहरुख खान दुआ करते नजर आये।

यह भी पढ़े:- सिर्फ 5,555 रुपये EMI देकर घर लाएं यह किफायती SUV, जाने पूरी जानकारी 

 lata mangeshkar

ऐसा क्या किया शाहरुख खान ने ?#ShahRukhKhan

बताते चलें, लता दीदी lata mangeshkar के अंतिम संस्कार से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो नजर आरहा है। उसे सबने अलग-अलग पहलुओं से देखा है। कोई इस वाकया की तारीफ करते नहीं थक रहा है तो कुछ आलोचकों ने इसे अलग ही रूप दे दिया है और वह इस वाकया की निंदा करते नहीं थक रहे है। बता दें, वायरल हो रहे इस वीडियो लता दीदी (lata mangeshkar) के अंतिम संस्कार के दौरान अभिनेता शाहरुख खान ने लता दीदी को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के दौरान अपने मुंह से मास्क हटाकर कुछ तो किया। अब कुछ लोगों का कहना है कि, उन्होंने मास्क हटाकर थूका। जिसके चलते लोग उनकी आलोचना करते नजर आरहे है।

यह भी पढ़े:- नए फीचर्स और दमदार लुक के साथ बाजार में उतरेगी नई Mahindra Scorpio 2022, नही याद आएगी पुराने वाली

सामने आए वीडियो का दूसरा पहलु :

यह भी पढ़े:-  ये भारत की सबसे सस्ती Electric Cars हैं, जो एक बार चार्ज करने पर कई सौ किमी की रेंज देती हैं

बताते चलें, सामने आये वीडियो का एक पहलु यह है कि, लोगों को वह थूकते नजर आए। जबकि दूर पहलु यह है कि, अभिनेता शाहरुख खान कुछ मजहबी रवायत पड़ते नजर आये और उसी का वह हिस्सा था, जो उन्होंने किया। जो लोग ऐसा मान रहे है, वह उनके द्वारा किये कृत को मजहबी मान्यता मानते हुए कह रहे है कि, उन्होंने थूका नहीं है, बल्कि फूंका था और जो लोग ऐसा मान रहे है, वह उनकी सराहना करते नहीं थक रहे है। क्योंकि, ऐसे कोरोना के दौरान जहां लोग अपने घर से निकलना भी जरूरी नहीं समझ रहे है। वहीं, SRK ने वहां जाकर उनके लिए दुआ की। हालांकि, उन्होंने जो भी किया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर #ShahRukhKhan के साथ काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, अब तक इस मामले में अभिनेता की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

#latamangeshkar

#ShahRukhKhan

sa

यह भी पढ़े:-  ये भारत की सबसे सस्ती Electric Cars हैं, जो एक बार चार्ज करने पर कई सौ किमी की रेंज देती हैं

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े’

 

प्रेमी का गौना टालने के लिए शादीशुदा प्रेमिका ने की बच्चे की हत्या

जोधपुर के पीपाड़ शहर के साथीन गांव में शादीशुदा महिला ने प्रेमी का गौना रुकवाने के लिए प्रेमी के मासूम भानजे की हत्या कर दी और शव कट्टे में बांधकर मंदिर के पास फेंक दिया था। संदेह होने पर पूछताछ में वारदात स्वीकारने पर पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया है।

अवैध संबंधों के चलते वारदात

जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला के मृतक लड़के के मामा के साथ अवैध संबंध थे। महिला के प्रेमी का गौना होने वाला था, शादीशुदा प्रेमिका नहीं चाहती थी कि प्रेमी की पत्नी अपने मायके से ससुराल आए। इसे टालने के लिए प्रेमिका ने अपने प्रेमी के भांजे की हत्या कर दी। पीपाड़ थाना पुलिस को 3 फरवरी को साथीन गांव में समदड़ी नाडी की पाल के ऊपर एक कट्टे में बच्चे का शव पड़ा मिला था जिसके पैर बाहर निकलने हुए दिखाई दे रहे थे। शव की शिनाख्त के बाद मृत बच्चे के मामा दिनेश देवासी द्वारा पुलिस थाना पीपाड़ में मामला दर्ज किया गया।

नाली में मिला बच्चे का शव 

लड़के के मामा दिनेश देवासी ने बताया कि उसका भांजा गुरुवार शाम 4 बजे घर से बाहर खेलने निकला था। जब वो समय पर घर नहीं लौटा तो उसे आसापास काफी तलाशा गया। जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो नाली एवं तालाबों में तलाश शुरू हुई।. फिर देर रात नर्सिंग मंदिर के पीछे नाली में बच्चे का शव मिला। शव को प्लास्टिक के कट्टे में डाला गया था। मृतक बच्चे के शरीर पर कई जगह घाव के निशान थे, जो किसी धारदार हथियार से वार करने से हुए थे। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने आठ घंटे में पकड़ा

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल के अनुसार साथीन गांव में मंदिर के पीछे गुरुवार रात नौ बजे प्लास्टिक कट्टे में बंधा मासूम का शव मिला। जिसकी पहचान नरेश (12) पुत्र कल्लाराम देवासी के रूप में हुई। वह साथीन में अपने ननिहाल रह रहा था। मामा दिनेश की तरफ से हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आठ घंटे के भीतर साथीन निवासी संतोष (30) पत्नी राजूराम देवासी को गिरफ्तार किया। उब उससे हत्या में प्रयुक्त कूंट व कपड़ा बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रोहित शर्मा को मिलेगी टेस्ट टीम की कप्तानी !

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) में कप्तानी का मुद्दा छाया हुआ है. विराट कोहली (Virat Kohli) के तीनों फॉर्मेट में कप्तानी से हटने के बाद टीम के नए लीडर को लेकर चर्चा जारी है. वनडे और टी20 में तो ये कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में आ चुकी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल टेस्ट फॉर्मेट को लेकर है. टेस्ट टीम के लिए अभी तक कप्तान का ऐलान नहीं हुआ है. रोहित शर्मा, केएल राहुल जैसे धुरंधर खिलाड़ियों का नाम इस रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) आगामी दिनों में टेस्ट कप्तानी को लेकर आखिरी निर्णय लेगी.

इस सबके बीच सीमित ओवर्स टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. रोहित ने कहा है कि उनका ध्यान फिलहाल विंडीज सीरीज पर है. रोहित शर्मा ने पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ‘उसके लिए अभी समय है. फिलहाल मेरा ध्यान सीमित ओवर्स क्रिकेट पर है. वर्कलोड मैनेजमेंट महत्वपूर्ण होता है. हम कुछ सीरीज गंवा सकते हैं क्योंकि हमें खिलाड़ियों को बदलते रहने की जरूरत है. लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं.’

रोहित ने कहा, ‘अभी के लिए टेस्ट कप्तानी को भूल जाइए. मुझे अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है. जैसा कि मैंने कहा, अभी के लिए विंडीज और श्रीलंका सीरीज पर ध्यान केंद्रित करना है. इस साल होने वाले  टी20 विश्व कप और एकदिवसीय विश्व कप 2023 की तैयारियों के मद्देनजर भारत के लिए आगामी मुकाबले काफी अहम रहने वाले हैं. श्रीलंका के खिलाफ इस महीने भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज भी खेलनी है. ऐसे में हम भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) आगामी दिनों में टेस्ट कप्तानी को लेकर आखिरी निर्णय लेगी.

Mahindra Thar जीतने का शानदार मौका! बस करना है ये काम, जानिए क्या है आनंद महिंद्रा का ऑफर

0

Mahindra Thar जीतने का शानदार मौका! बस करना है ये काम, जानिए क्या है आनंद महिंद्रा का ऑफर

जारी वीडियो की बात करें तो थार की रेस एक ज्वालामुखी के आसपास हो रही थी. इस पर लड़की लड़के से कहती है कि ‘तुम नामुमकिन हो’।

आपको याद होगा कि पिछले कुछ समय से दो थार का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो थार राजेश खन्ना के पुराने गाने ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू’ पर ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं. हालांकि, वीडियो के अंत में थार चलाने वाला लड़का और लड़की आपस में बात करते हैं, जिसमें लड़का लड़की को प्रपोज करता है और कहता है, “सोच क्या रही है फेरे तो हो गए”।

यह भी पढ़े:- Mahindra Scorpio को मात्र 6.75 लाख रुपये में खरीदें, फटाफट देखें कहां और कैसे मिल रही गजब की डील

अब आप सोच रहे होंगे कि ऊपर बताई गई थार पाने के इस वीडियो का क्या किया जाए, आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कहा कि “आइकन को फिर से बनाना हमारी आदत है। एसयूवी चाहे गाने हों। अब आपकी बारी है! इस सीन को अपने अंदाज में फिर से बनाएं और Mahindra thar को #TharFilmChallenge के साथ पोस्ट करके टैग करें।”

यानी अगर आप इस वीडियो में दिख रहे प्रस्तावित सीन को अपने तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं तो आपको Mahindra Thar जीतने का मौका मिल सकता है. जारी वीडियो की बात करें तो थार की रेस एक ज्वालामुखी के आसपास हो रही थी. इस पर लड़की लड़के से कहती है कि ‘तुम नामुमकिन हो’, जिस पर लड़का कहता है, नामुमकिन, वो क्या है?

यह भी पढ़े:- Creta-Brezza नहीं, यह किफायती SUV देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली है

नई थार है खास

Mahindra Thar को मार्केट में लॉन्च होने के बाद से ही लोगों ने खूब पसंद किया है, यह कार कई मायनों में खास है. इसमें 4×4 व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है, और कंपनी इसे दो इंजन विकल्पों, 2.0L पेट्रोल और 2.2L डीजल इंजन विकल्पों के साथ पेश करती है, जिसकी कीमत 13.17 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़े:-  ये भारत की सबसे सस्ती Electric Cars हैं, जो एक बार चार्ज करने पर कई सौ किमी की रेंज देती हैं

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े’

 

Mahindra Scorpio को मात्र 6.75 लाख रुपये में खरीदें, फटाफट देखें कहां और कैसे मिल रही गजब की डील

0

Mahindra Scorpio को मात्र 6.75 लाख रुपये में खरीदें, फटाफट देखें कहां और कैसे मिल रही गजब की डील

कई ऑटो निर्माता कंपनियां भारतीय बाजार में अपनी कारें बेचती हैं। कार खरीदना कई लोगों का सपना होता है। लेकिन बजट कम होने के कारण कार नहीं खरीद पा रहे हैं। ऐसे ग्राहकों के लिए कम बजट में सेकेंड हैंड कार खरीदना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप भी सेकेंड हैंड कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है, महिंद्रा ग्रुप की कंपनी महिंद्रा फर्स्ट चॉइस की वेबसाइट पर कई पुरानी Mahindra Scorpio कारें मिली हैं। हम आपको जिन कारों के बारे में बताएंगे, उनकी शुरुआती कीमत 6.75 लाख रुपये है।

यह भी पढ़े:- Creta-Brezza नहीं, यह किफायती SUV देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली है

यहां जानिए कहां मिल रही है अच्छी डील

Mahindra Group की कंपनी Mahindra First Choice की वेबसाइट पर Mahindra की कई पुरानी Scorpio कारें मिली हैं. हम आपको जिन कारों के बारे में बताएंगे, उनकी शुरुआती कीमत 6.75 लाख रुपये है। आपको बता दें कि महिंद्रा फर्स्ट चॉइस यूज्ड कारों का कारोबार करती है। तो आइए एक नजर डालते हैं इन कारों के बारे में…

2015 MAHINDRA SCORPIO S10

2015 MAHINDRA SCORPIO S10 की कीमत 8.75 लाख रुपये है। यह कार कुल 71,114 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। कार पहली मालिक है। डीजल इंजन वाली यह कार भी मैनुअल ट्रांसमिशन पर आधारित है। हालांकि इस कार का रंग सफेद है। यह गुरुग्राम में बिक्री के लिए उपलब्ध है। हालांकि जानकारी के लिए बता दें कि इस वेबसाइट पर भी कोई रेटिंग नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े:- सिर्फ 5,555 रुपये EMI देकर घर लाएं यह किफायती SUV, जाने पूरी जानकारी 

2015 MAHINDRA SCORPIO S8

2015 MAHINDRA SCORPIO S8 की कीमत 8.25 लाख रुपये है। यह कार कुल 95000 किलोमीटर चल चुकी है। कार पहली मालिक है। डीजल इंजन वाली यह कार मैनुअल ट्रांसमिशन पर भी काम करती है। यह भी सफेद रंग का है और गुरुग्राम में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे वेबसाइट पर कोई रेटिंग नहीं दी गई है।

2014 MAHINDRA SCORPIO VLX BS IV

2014 MAHINDRA SCORPIO VLX BS IV के लिए मांगी गई कीमत 6.75 लाख रुपये है। यह कार कुल 69050 किलोमीटर चल चुकी है। कार पहली मालिक है। डीजल इंजन वाली यह कार मैनुअल ट्रांसमिशन पर काम करती है। यह व्हाइट कलर की कार दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर इसे 10 में से 7 रेटिंग दी गई है।

यह भी पढ़े:- नए फीचर्स और दमदार लुक के साथ बाजार में उतरेगी नई Mahindra Scorpio 2022, नही याद आएगी पुराने वाली

Disclaimer- यहां दी गई जानकारी डीलर की वेबसाइट से प्राप्त की गई है और केवल जानकारी के रूप में दी गई है। ग्राहक को कार खरीदने से पहले हमेशा कीमत, वाहन की स्थिति और कागज की जांच करनी चाहिए। Ainrajasthan.com कभी भी किसी को कार खरीदने की सलाह नहीं देता है।

यह भी पढ़े:-  ये भारत की सबसे सस्ती Electric Cars हैं, जो एक बार चार्ज करने पर कई सौ किमी की रेंज देती हैं

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े’

UP Elections 2022: गर्मी और चर्बी की जगह जनता पर बात होनी चाहिए- प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखें करीब आते ही सरगर्मियां भी तेज़ हो गई हैं। नेताओं के बयान हों या प्रचार हर चीज़ बेहद तीखी और तेज़ होती जा रही है। इस बीच एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी कहा है कि हमारी पार्टी चर्बी और गर्मी की जगह भर्ती पर बात करेगी. प्रियंका गांधी शुक्रवार को गाजियाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार कर रहीं थीं. उन्होंने कहा कि मीडिया की ओर से बार-बार पूछा जाता है कि यूपी चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें आएंगी? मैं कहती हूं कि जनता के बीच जाने के बाद मैं मुद्दों की बात कर रही हूं. जनता से कहती हूं कि यूपी में जिस तरह की राजनीति हो रही है, वह बदलनी चाहिए.

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हमने यह स्पष्ट किया है कि गर्मी और चर्बी की बात करने के बजाय भारतीयों की बात करें, भर्ती की बात करें. किस तरह विकास करेंगे, शिक्षा की सुविधाएं, सेहत की सुविधा कैसे देंगे. इस पर बात होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से जूझ रही है. इनको मदद करने के लिए क्या काम करेंगे, इस पर बात होनी चाहिए.

प्रियंका ने कहा कि आप जहां भी जाइए, दुकानदार त्रस्त हैं. ऐसे कई छोटे व्यापारी हैं जो लॉकडाउन के बाद से खड़ी हुई परेशानियों से आज भी जूझ रहे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए आने के दौरान एक दंपत्ति मिले थे जिन्होंने लोन लिया था, लेकिन अब वे ईएमआई भी नहीं चुका पा रहे हैं.

प्रियंका ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे तो नहीं लगता योगी सरकार ने पिछले 5 सालों में कुछ किया है. 5 सालों में आपने नोटबंदी की, जीएसटी लगाई, इससे गरीबों को क्या फायदा हुआ? जयंत चौधरी और अखिलेश यादव से मुलाकात पर प्रियंका ने कहा कि ये इत्तेफाक था कि हमारी मुलाकात हो गई. वहीं, एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर हमले के मामले में सवाल पर प्रियंका गांधी ने कोई जवाब नहीं दिया.

कुकिंग शो की शूटिंग के दौरान BBC की महिला वर्कर से रेप

बीबीसी के एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान एक बीबीसी वर्कर के साथ कथित तौर पर रेप किया गया. ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट द सन की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी प्रजेंटर Stacey Dooley के एक नए कुकिंग शो Hungry For It की शूटिंग के दौरान यह घटना घटी थी.

एक सूत्र ने बताया कि यह बहुत डरावना है कि टीवी शो के लिए काम करने के दौरान ऐसी घटना घटे. कथित तौर से हमलावर ने पीड़ित महिला के दरवाजे पर दस्तक दी और फिर कमरे में जाकर पीड़िता के साथ रेप किया.

घटना के बाद टीवी शो की पूरी टीम नर्वस हो गई थी. क्योंकि टीवी शो में काम करने वाले लोग यह मान रहे थे कि वे एक सुरक्षित जगह पर काम कर रहे हैं. शो के एक क्रू मेंबर ने शो के सभी वर्कर्स को घटना के बारे में ईमेल भी भेजा था. इस ईमेल में अन्य स्टाफ से कहा गया था कि वे घटना के बारे में सार्वजनिक तौर से किसी को न बताएं.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना पिछले साल सितंबर महीने में हुई थी. तब BBC Three (British Broadcasting Corporation) चैनल के cooking show की सेंट्रल लंदन में शूटिंग चल रही थी. इस cooking show में 10 शेफ एक प्राइज के लिए कॉम्पीटिशन में हिस्सा लेते हैं.

लंदन पुलिस ने कहा है कि घटना के 9 दिन बाद उन्हें अन्य एजेंसी की ओर से जानकारी दी गई थी. घटना को लेकर अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है. पीड़ित महिला को अधिकारियों की ओर से मदद दी जा रही है.

द सन के मुताबिक, बीबीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे मामलों को बहुत गंभीरता से लिया जाता है. BBC Studios ने इसकी व्यवस्था की है कि अगर किसी स्टाफ या फ्रीलांसर के साथ आपराधिक घटना हो जाए तो उन्हें उचित मदद मिल सके.

Exit mobile version