Wednesday, March 18, 2026
a
Home Blog Page 61

Russia Vs Ukraine: यूक्रेन में सत्ता बदलना लगभग तय

रूसी सेना जंग (Russia Vs Ukraine) के दूसरे दिन ही यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच चुकी है। वहीं NATO चीफ से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति तक मिलिट्री एक्शन से पीछे हट गए हैं। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन को अपनी लड़ाई (Russia Vs Ukraine) खुद लड़नी होगी। बेबस यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है, ‘मैं रूस का नंबर एक टारगेट हूं, मेरा परिवार दूसरे नंबर का टारगेट है।’ जिसके बाद रूस के यूक्रेन पर कब्जे के कयाद तेज़ हो गए हैं।

सवाल उठ रहे हैं कि अगले 24 घंटे में सिनेरियो क्या होंगे? क्या यूक्रेन के राष्ट्रपति के पास अब और कोई विकल्प बचे हैं? क्या जंग अपने अंजाम के करीब है? विशेषज्ञों की राय में रूस के हमले के बाद यूक्रेन में सत्ता परिवर्तन लगभग तय है। इसके पीछे वह रूसी सेने के यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंचने को वजह बता रहे हैं।

माना जा रहा है कि अगले कुछ घंटों में रूसी सेना के कमांडो दस्ते प्रेसिडेंट ऑफिस पर कब्जा करके राष्ट्रपति जेलेंस्की को पकड़ सकते हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मिलिट्री ऑपरेशन का आदेश देते हुए कहा था कि हम अपने पड़ोसी यूक्रेन पर कब्जा नहीं करना चाहते। पुतिन का यह बयान साफ इशारा है कि यूक्रेन पर रूस पूरी तरह कब्जा नहीं करेगा, बल्कि यूक्रेनी सेना को खत्म करके सत्ता परिवर्तन करेगा।

वहीं मौजूदा सिनेरियो बता रहा है कि बिना बाहरी सपोर्ट के यूक्रेन अब ज्यादा देर रूस का मुकाबला नहीं कर सकता है। ऐसे में राष्ट्रपति जेलेंस्की के पास तीन रास्ते हैं। वो हार मानकर समर्पण कर दें, देश छोड़कर भाग जाएं या रूसी सेना के हाथों गिरफ्तार हो जाएं।

रूस और यूक्रेन की जंग अंजाम के करीब इसलिए बताई जा रही है क्योंकि NATO ने सैन्य कार्रवाई से इनकार कर दिया है। दूसरी वजह आधी-अधूरी आर्थिक पाबंदी और यूक्रेन की कमजोर मिलिट्री है। NATO से लेकर अमेरिका तक ने रूसी हमले की कड़ी निंदा की है, लेकिन यूक्रेन की मदद के लिए मिलिट्री भेजने से भी साफ इनकार कर दिया है। बिना मिलिट्री की मदद के यूक्रेन ये युद्ध ज्यादा दिन नहीं खींच सकता।

यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: दुनियाभर में यूक्रेन पर हमले का विरोध

यूक्रेन की इस स्थिति की एक वजह रूस पर आधी अधूरी आर्थिक पाबंदी भी है। अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, जापान, यूरोपियन यूनियन और ऑस्ट्रेलिया ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि, ये आर्थिक पाबंदी भी आधी-अधूरी है, जिससे रूस को कोई खौफ नहीं है। रूस को सबसे बड़े बैंकिंग सिस्टम SWIFT से बाहर नहीं निकाला है और पुतिन पर भी रोक नहीं लगाई है। यही वजह है कि पुतिन ने यूक्रेन में फुल-फ्लेज्ड वार का आदेश दे दिया।

Russia Ukraine War: दुनियाभर में यूक्रेन पर हमले का विरोध

आज यूक्रेन पर रूसी हमले (Russia Ukraine War)का दूसरा दिन है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर हमले के फैसले की दुनिया भर में निंदा हो रही है। हंगरी, फ्रांस, जापान, स्विटजरलैंड, अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया में लोग रूसी हमले के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं। वहीं, पुतिन के खिलाफ उनके अपने देश में भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। रूस की बड़ी हस्तियों और पत्रकारों का कहना है कि इस युद्ध (Russia Ukraine War)की शुरूआत कर रूस ने खुद को दुनिया से अलग-थलग कर लिया है।

भारतीय छात्रों ने लगाई मदद की गुहार
इधर, यूक्रेन में फंसे भारतीयों ने भी सरकार से मदद की गुहार लगाई है। भारतीय छात्रों ने दिल्ली में प्रदर्शन और सरकार पर दबाव बनाने की अपील की है। यूक्रेन में भारतीय छात्रों के प्रमुख एजेंट हरदीप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है। इसमें वह मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने छात्रों को कहा है कि अगर उनके परिजन या जान पहचान के लोग दिल्ली में रशियन एंबेसी के सामने प्रोटेस्ट करें, तो रूसी सरकार पर दबाव बनेगा और हमारा यूक्रेन से निकलने का रास्ता बन पाएगा।

 

रूस के खिलाफ दुनियाभर में प्रदर्शन
रूस के एक्शन की खिलाफत न्यूयॉर्क ने यूक्रेन में तुंरत हमले रोकने की मांग की। जर्मनी के बर्लिन में ब्रैंडेनबर्ग गेट के सामने सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर रूसी लोग शामिल थे। पोलैंड के क्राको में लोगों ने हाथ में यूक्रेन का झंडा लेकर पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन किया और युद्ध रोकने की मांग की।

वहीं जापान के टोक्यो में गुरुवार को जापानी और यूक्रेनी लोग साथ आए। लोगों ने गेट आउट पुतिन के पोस्टर उठा रखे थे। ऑस्ट्रेलिया में भी रूस के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुतिन की तुलना हिटलर से की।

हंगरी के बुडापेस्ट में हजारों लोगों ने रूसी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। हाथों में यूक्रेन के झंडे लेकर इन लोगों ने रूस की कार्रवाई का विरोध किया।

 

Examination Bill 2022: प्रदेश में अब नकल करने वालों पर लग सकता है एक करोड़ जुर्माना

राजस्थान में पेपर लीक और नकल के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए विधानसभा में अशोक गहलोत सरकार ने नकल विरोधी बिल (Examination Bill ) पेश कर दिया है। इसके साथ ही सरकार को हाईकोर्ट में दायर की गई रीट परीक्षा की जांच सीबीआई से कराने की याचिका पर भी राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने एसओजी की जांच पर संतुष्टि जताते हुए खुद भी इस मामले में मॉनिटरिंग की इच्छा जताई है। सरकार ने विधानसभा में राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (Rajasthan Public Examination Bill 2022) बिल पेश कर दिया है। ये बिल 1992 के कानून का स्थान लेगा। सरकार ने नया बिल लाने से पहले पुराने कानून में संशोधन की ज़रूरत बताई थी।

कड़ी सज़ा का प्रावधान
नए कानून में पेपर लीक प्रकरण के दोषी को तीन से 10 साल की सजा का प्रावधान किया गया है, साथ ही 10 करोड़ के जुर्माने का प्रावधान भी है। सरकार ने नकल करना या कराने में साधनों का उपयोग, कुंजी, पेपर, पेपर लीक या किसी गैजेट का उपयोग करने को अपराध माना है। इस तरह की किसी भी मामले की जांच एडिशनल एसपी से ऊपर के अधिकारी करेंगे। जरूरत पड़ने पर अधिकारी आरोपी की संपत्ति नीलाम या कुर्क भी कर सकेंगे। इस तरह के अपराध को गैर जमानती माना गया है। नकल पर तीन साल सजा के साथ एक लाख जुर्माना देना होगा इसे नहीं भरने की स्थिति में नौ महीने की अतिरिक्त सजा दी जाएगी। परीक्षार्थी या किसी अन्य के अनुचित साधन का उपयोग पर भी पांच से दस साल की सजा के साथ एक लाख से 10 करोड़ का जुर्माने भरना होगा। जुर्माना नहीं देने पर दो साल कैद की सजा और बढ़ाने का प्रावधान जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त दोषी परीक्षार्थी को दो साल परीक्षा से डिबार भी किया जा सकेगा।

संशोधित कानून के दायरे में परीक्षाएं
संशोधित कानून के दायरे में आरपीएससी, हाईकोट, कर्मचारी चयन बोर्ड, विश्वविद्यालय, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुलिस भर्ती और सार्वजनिक उपक्रम बोर्ड सहित राज्य में होने वाली सभी परीक्षाएं शामिल होंगी। इसके लागू होने के बाद परीक्षाओं की सिक्योरिटी पहले से अधिक कड़ी हो जाएगी तथा परीक्षार्थी और परीक्षा से जुड़े लोगों को ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी जाएगी।

अभी भी नकल में शामिल परीक्षार्थियों का रिजल्ट रोकने और परीक्षा से बाहर करने के प्रावधान हैं लेकिन अब प्रावधान और कड़े किए गए हैं। इन प्रावधानों के अलावा नकल और पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए सरकार ने अलग से डीजे स्तर के कोर्ट की व्यवस्था की है। वहीं जरूरत पड़ने पर अधिकारियों को आरोपी की संपत्ति नीलाम या कुर्क  करने का भी अधिकार दिया है। इस संशोधित बिल को कुछ ही दिनों में पास कर दिया जाएगा, जिसके बाद नकल की रोकथाम के लिए कड़ा कानून बन जाएगा। इस कानून के अस्तित्व में आने से पेपर लीक और नकल जैसे अपराधों पर प्रभावी रोक लग सकेगी। 

Mahindra Scorpio और Bolero को बेहद कम कीमत में घर लाएं! इस महीने मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

0

Mahindra Scorpio और Bolero को बेहद कम कीमत में घर लाएं! इस महीने मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

Mahindra Scorpio का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा, इससे पहले कंपनी इस एसयूवी के मौजूदा मॉडल पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। वहीं दूसरी ओर आप Mahindra Bolero को खरीदकर भी भारी बचत कर सकते हैं.

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Mahindra अपनी मशहूर SUV Scorpio के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को जल्द ही बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. हाल ही में इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान अलग-अलग मौकों पर भी देखा गया, जिसमें इस एसयूवी के इंटीरियर की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस बीच, कंपनी इस फरवरी में अपने वाहन रेंज पर शानदार छूट दे रही है, जिसमें स्कॉर्पियो और बोलेरो भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े:- Mahindra Bolero का नया अवतार, धांसू लुक देखकर भूल जाएंगे महंगी कार

Mahindra Scorpio और Bolero दोनों ही कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक हैं. हाल ही में कंपनी ने अपनी बोलेरो में डुअल फ्रंट एयरबैग्स को शामिल किया है, जिसने इस एसयूवी को पहले से भी ज्यादा सुरक्षित बना दिया है। वहीं, स्कॉर्पियो का नया अवतार लॉन्च के लिए तैयार है। आप इस महीने इन दोनों एसयूवी की खरीद पर काफी बचत कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या है कंपनी का ऑफर-

यह भीं पढ़े:- 2022 Maruti Baleno बाजार में सबसे ज्यादा डिमांड में, मिली 25,000 से ज्यादा बुकिंग, 6.35 लाख की कीमत में दे रही 23kmpl का माइलेज

महिंद्रा स्कॉर्पियो:

दशकों से यह एसयूवी घरेलू बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महीने आप स्कॉर्पियो की खरीदारी पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस और सभी वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। कुल पांच ट्रिम्स में आने वाली यह एसयूवी लैडर फ्रेम चेसिस पर बनी है, जो इसे काफी मजबूत बनाती है।

यह भी पढ़े:- कम डाउन पेमेंट और आसान ईएमआई के साथ 1.9 लाख रुपये में Maruti Swift खरीदें, 7 दिन की मनी बैक गारंटी

कंपनी ने इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन इस्तेमाल किया है, जो दो अलग-अलग धुनों में उपलब्ध है। इसका एक वेरिएंट 120PS की पावर और 280Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि दूसरा वेरिएंट 140PS की पावर और 319Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह SUV 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आती है.

महिंद्रा बोलेरो:

Mahindra Bolero लगभग दो दशकों से अच्छा प्रदर्शन कर रही है और ये गाड़ी भारतीय बाज़ार में Scorpio जितनी ही लोकप्रिय है. इसकी मांग शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में है। ग्राहक इस महीने इस एसयूवी की खरीद पर 24,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसमें 6,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल सकता है।

इसमें कंपनी ने 1.5 लीटर क्षमता का एमहॉक डीजल इंजन दिया है जो 75 बीएचपी की पावर और 210 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। 7 सीटों के साथ आने वाली यह MPV आमतौर पर 16 kmpl तक का माइलेज देती है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट-बेल्ट रिमाइंडर, को-ड्राइवर ऑक्यूपेशन डिटेक्शन सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स स्टैंडर्ड के तौर पर दिए गए हैं, जो सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं।

नोट: वाहनों के डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में यहां दी गई सभी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। यह देश में विभिन्न स्थानों और डीलरशिप के अनुसार भिन्न हो सकता है। इसलिए वाहनों पर छूट के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।

ये भी देखे :- Maruti Suzuki: इस Swift Dzire को 2.75 लाख रुपये में लाएं घर।, दूसरी कारों के लिए भी विकल्प

यह भी पढ़े:- Tata Punch New Price: टाटा पंच की नई कीमत जारी, 1.05 लाख रुपये तक सस्ता यहां मिल रहा है

यह भी पढ़े:- 32 km/kg तक का शानदार माइलेज देती है ये शानदार CNG कारें, कीमत है 6 लाख रुपए से कम

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े

Viral Video : कच्चे बादाम के बाद अब अमरूद बेचने वाले के वीडियो ने मचाया बवाल, गाना है जबरदस्त

Viral Video : कच्चे बादाम के बाद अब अमरूद बेचने वाले के वीडियो ने मचाया बवाल, गाना है जबरदस्त

Viral Video : वायरल वीडियो में एक अंकल नजर आ रहे हैं. अमरूद बेचने के साथ-साथ उसकी तारीफ में गीत भी गुनगुना रहे हैं. 27 सेकेंड के इस वीडियो को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि यह गाना हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा रहा है.

Amrud Seller Song: सोशल मीडिया पर बंगाली गाना कच्चा बादाम के सामने आने के बाद मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर की किस्मत रातोंरात बदल गई. इसके बाद अब अमरूद बेचने वाले शख्स का गाना तेजी से वायरल हो रहा है. अमरूद बेचने वाले शख्स का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे जमकर पसंद कर रहे हैं. अमरूद बेचने वाले ने जिस तरह से इस गाने को गुनगुनाया है, उससे लग रहा है कि ये गाना हिट होने वाला है.

यह भी पढ़े:- 2022 Maruti Baleno बाजार में सबसे ज्यादा डिमांड में, मिली 25,000 से ज्यादा बुकिंग, 6.35 लाख की कीमत में दे रही 23kmpl का माइलेज

अमरूद बेचते चाचा का Viral Video 

वायरल वीडियो में एक चाचा नजर आ रहे हैं. अमरूद बेचने के साथ-साथ उसकी तारीफ में गीत भी गुनगुना रहे हैं. 27 सेकेंड के इस वीडियो को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि यह गाना हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा रहा है. वीडियो देखने के बाद हर कोई इस चाचा की तुलना भुबन बड्याकर से कर रहा है, जिन्होंने कच्चा बादाम गाना गाया था. हालांकि, वीडियो और यह चाचा कहां का है, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

लोगों को पसंद आ रहा अमरूद बेचने का तरीका

फिलहाल लोगों को चाचा का अमरूद बेचने का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. वीडियो देखकर कुछ यूजर्स ने तो यहां तक ​​कह दिया कि चलो इस भाई पर रील बनाना शुरू करते हैं। अमरूद बेचने वाले अंकल का गाना सोशल मीडिया पर कहर बरपा रहा है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ऐसा करने से बन जाएगा फ्रूट सलाद।’ अमरूद बेचने वाले चाचा का वीडियो जिस तरह से वायरल हो रहा है, उससे लग रहा है कि अब उनका समय आ गया है. वीडियो देखें-

रातोंरात बदल गई भुबन की किस्मत

आपको बता दें कि कच्चा बादाम गाना भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका है। दुनिया भर से लोग इस गाने पर रील बना रहे हैं. इसके साथ ही मूंगफली बेचने वाले भुवन की जिंदगी भी बदल गई है। हाल ही में गोधुलिबेलिया म्यूजिक ने भुबन के साथ 3 लाख का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। भुबन का कहना है कि वह अब मूंगफली नहीं बेचेंगे। भुबन ने कहा कि वह अब सेलिब्रिटी बन गए हैं। अब अगर वह मूंगफली बेचने की कोशिश करेगा तो कोई उसकी मूंगफली नहीं खरीदेगा।

यह भी पढ़े:- Tata Punch New Price: टाटा पंच की नई कीमत जारी, 1.05 लाख रुपये तक सस्ता यहां मिल रहा है

यह भी पढ़े:- 32 km/kg तक का शानदार माइलेज देती है ये शानदार CNG कारें, कीमत है 6 लाख रुपए से कम

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े

World Cup: महिला वर्ल्ड कप के नियमों में बड़ा बदलाव

ICC महिला वर्ल्ड कप (World Cup)का आगाज 4 मार्च से न्यूजीलैंड में हो रहा है। लेकिन इससे पहले इंटरनेश्नल क्रिकेट काउंसिल ने कोरोना महामारी के कारण महिला वर्ल्ड कप (World Cup)के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक अगर 11 खिलाड़ी पूरे नहीं हो पाते हैं और किसी टीम में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आते हैं तो वह टीम 9 खिलाड़ियों के साथ भी मैदान पर उतर सकती हैं। BCCI ने भी रणजी ट्रॉफी में यही नियम बनाया है।

ICC के हेड ऑफ इवेंट्स क्रिस टेटली ने क्राइस्टचर्च में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘कोरोना को देखते हुए हमें थोड़ा नरम होने की जरूरत है। ​​​​हम इस तरह की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खेल को मैनेज करते हैं। हमने टीम में खिलाड़ियों को लेकर कुछ ढील दी है, जबकि आधिकारिक रूप से वे अभी भी 15 खिलाड़ी रख सकते हैं।’

यह भी पढ़ें: Farhan Akhtar Ex-Wife: फरहान की एक्स वाइफ अधुना डीनो मोरिया के भाई को करने लगीं डेट!

आपको बता दें कि इस बार पिछली बार की तुलना में ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को करीब डबल प्राइज मनी मिलेगी। इस बार वर्ल्ड कप विजेता टीम को 1.32 मिलियन अमेरिकी डॉलर यीनी करीब 10 करोड़ रुपए बतौर पुरस्कार मिलेंगे।

Farhan Akhtar Ex-Wife: फरहान की एक्स वाइफ अधुना डीनो मोरिया के भाई को करने लगीं डेट!

अधुना (Farhan Akhtar Ex-Wife)फरहान से 6 साल बड़ी थीं , दोनों ने तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2000 में शादी की थी। लेकिन अब बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने हाल ही में शिबानी डांडेकर से शादी की है। यह सेरेमनी 19 फरवरी को क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के बीच हुई। इससे पहले फरहान की एक्स वाइफ सेलिब्रिटी हेयर-स्टाइलिस्ट अधुना भबानी (Farhan Akhtar Ex-Wife) थी।

फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं, जिनका नाम शाक्या और शकीरा है। फरहान और अधुना की पहली मुलाकात ‘दिल चाहता है’ के सेट पर हुई थी। यह फिल्म फरहान की डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू फिल्म थी, जोकि अधुना के लिए भी बॉलीवुड हेयर-स्टाइलिस्ट के तौर पर पहली फिल्म थी।

दोनों के अलग होने और अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया था। शादी के 16 साल बाद 21 जनवरी 2016 को दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। फिर 24 अप्रैल 2017 को दोनों का तलाक फाइनल हुआ और उनकी बेटियों की कस्टडी अधुना को मिली थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधुना 2017 में निकोलो मोरिया को डेट कर रही थीं। निकोलो बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया के भाई हैं। अधुना और निकोलो को तलाक के दौरान साथ देखा गया था, तलाक फाइनल होने के बाद दोनों के डेट करने की खबरें कन्फर्म हो गईं थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर किया करते हैं।

यह भी पढ़ें: Farhan Akhtar Marriage: शिबानी ने शेयर कीं मेहंदी सेरेमनी की फोटोज

Farhan Akhtar Marriage: शिबानी ने शेयर कीं मेहंदी सेरेमनी की फोटोज

फरहान ने 19 फरवरी को अपने पिता जावेद अख्तर के खंडाला स्थित फार्म हाउस ‘सुकून’ में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी से शादी (Farhan Akhtar Marriage) की। कपल की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज हल्दी-मेहंदी और संगीत सेरेमनी फरहान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में हुई थीं। अब एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar Marriage)और सिंगर शिबानी दांडेकर ने हाल ही अपनी मेंहदी सेरेमनी की कुछ खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

शिबानी दांडेकर ने मेहंदी सेरेमनी की फोटोज शेयर कर लिखा, “दो सबसे अच्छी दोस्त, मेरी बहनें, मेरी रक्षक, मेरी जीवन साथीं ने मुझे सबसे अविश्वसनीय मेहंदी लगाई।”

आगे उन्होंने लिखा कि “मैंने महसूस किया कि कमरे में प्यार और एनर्जी थी। मेरी शादी और लाइफ में हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए पायल सिंघल और निहाली कोटियां को मेरा ढेर सारा प्यार। मैं जानती हूं आप दोनों मेरे लिए यह बहुत समय से करना चाहती थीं, इसलिए मुझे लगता है कि आपके सपने सच हो गए हैं। आपके प्यार और वफादारी का वर्णन करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, केवल खुशी के आंसू हैं। इस सब के लिए धन्यवाद। मैं स्मृति को हमेशा के लिए संजो कर रखूंगी।”

shibanidandekar Verified What Boho Mehendi Dreams are made of! ⭐️

फरहान अख्तर ने भी शादी की फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा था, “कुछ दिनों पहले शिबानी दांडेकर और मैंने अपने मिलन का जश्न मनाया और हम उन सभी के प्रति बहुत आभारी हैं, जिन्होंने उस दिन हमारी गोपनीयता की आवश्यकता का सम्मान किया। हालांकि, यह उत्सव आपके साथ कुछ कीमती पलों को शेयर किए बिना और आपका आशीर्वाद प्राप्त किए बिना अधूरा है। क्योंकि हम एक साथ समय के आसमान में अपनी जर्नी शुरू करते हैं। आपको हमारी ओर से ढेर सारा प्यार।”

faroutakhtar Verified A few days ago, @shibanidandekar & I celebrated our union

Russia Ukraine War Live: 12 धमाकों से दहली राजधानी कीव, यूक्रेन ने पीएम मोदी से मांगी मदद

राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इस हमले में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर भी कब्जा कर लिया है।

यूक्रेन ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

रूस, यूक्रेन के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव में 12 धमाके किए गए हैं। इन सब के बीच यूक्रेन के राजदूत ने पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की गुजारिश की है। यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि भारत के संबंध रूस से अच्छे हैं इसलिए पीएम मोदी से गुजारिश है कि वे रूस के साथ बात कर इस तबाही को रोक दें।

यूक्रेन के दो गांवों पर रूस का कब्जा, हमले में सात लोगों की मौत

राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस और भी ज्यादा हमलावर होता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर कब्जा कर लिया है। वहीं मिसाइल हमले में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है।

तेजी से बदलती स्थिति पर हमारी नजर: भारत

यूक्रेन-रूस संकट को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। इसके मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारतीयों, खासकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24×7 आधार पर चालू किया जा रहा है।

Russia-Ukraine War Live Updates यूक्रेन में घुसी रूस की थल सेना, पूरे देश में हो रहे धमाके, पुतिन ने किया हमला

Russia-Ukraine War Live Updates

रूस-यूक्रेन के बीच विवाद युद्ध की तरफ बढ़ता दिख रहा है। इस बीच यूक्रेन ने पूरे देश में आपातकाल लागू करने का ऐलान कर दिया है। यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र से रूसी हमले के खतरे को देखते हुए आपात बैठक बुलाने की अपील की है। राजनयिकों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एक बार फिर आपात सत्र का आयोजन करेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि उन्होंने शांति के लिए पुतिन से बातचीत का एक असफल प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि दो लाख रूसी सैनिक फिलहाल सीमा पर तैनात हैं और मॉस्को यूरोप में एक भीषण युद्ध शुरू कर सकता है। दूसरी ओर पुतिन ने एक दिन पहले कहा था कि वह राजनयिक समाधान के लिए तैयार हैं लेकिन रूस के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यूक्रेन के कई एयरपोर्ट्स को रूसी साइबर हमले के खतरे के चलते बंद कर दिया गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त रूस और यूक्रेन पर हैं। दोनों देशों चरम तनाव के बीच युद्ध की कगार पर खड़े हैं। रूस-यूक्रेन तनाव की हर लाइव अपडेट आप यहां देख सकते हैं :