Homeराज्य शहरछत्तीसगढ़Raipur : अवैध प्लाटिंग करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार होगी कार्रवाई- राजस्व...

Raipur : अवैध प्लाटिंग करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार होगी कार्रवाई- राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल : सड़क-रेल परियोजनाओं के मुआवजा प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण करने के निर्देश

Raipur : अवैध प्लाटिंग करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार होगी कार्रवाई- राजस्व मंत्री  जय सिंह अग्रवाल : सड़क-रेल परियोजनाओं के मुआवजा प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण करने के निर्देश

न्यूज़ डेस्क: प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि देश में अवैध प्लाटिंग करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। राजस्व मंत्री ने कोरबा जिला मुख्यालय में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने  के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत भी शामिल हुई।

राजस्व मंत्री ने कोरबा जिले में बनने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सड़कों और महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा प्रकरणों का भी तेजी से निराकरण करने को कहा। राजस्व मंत्री ने बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन आदि कामों को समय सीमा तय कर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व मंत्री ने कहा कि राजस्व अधिकारी अपना सूचना तंत्र सक्रिय करें और शहरी क्षेत्रों में होने वाली अवैध प्लाटिंग पर विशेष नजर रखें।

ये भी देखे: Raipur: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सर्किट हाउस सूरजपुर में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मंडल से की मुलाकात

उन्होंने अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध प्लाटिंग को रोकने से एक ओर शासन को होने वाली राजस्व हानि को बचाया जा सकेगा वहीं दूसरी ओर लोग वाजिब दामों पर हाउसिंग बोर्ड, नगर निगम जैसी शासकीय संस्थाओं के मकान खरीदेंगे जिससे शासन को राजस्व भी मिलेगा और लोग बेवजह की परेशानियों से भी बचेंगे।

राजस्व मंत्री ने कोरबा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सड़कों और प्रस्तावित रेल परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा वितरण तेज करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। श्री अग्रवाल ने ऐसे सभी विवादित मुआवजा प्रकरणों को अभियान चलाकर निराकृत करने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने बैठक में कहा कि मुआवजा प्रकरणों के जल्द निराकरण से सड़क और रेल परियोजनाओं के काम जल्द शुरू हो पायेंगे और लोगों को शीघ्र ही सहुलियत मिल सकेगी।

ये भी देखे :-नए साल में phone पर बात करना महंगा हो जाएगा, सभी कंपनियों के प्लान 20 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं

श्री अग्रवाल ने जिले में मसाहती गांवों के सर्वेक्षण को पूरा करने के लिए भी समयबद्ध कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कोरबा जिले के कलेक्टर श्रीमती कौशल ने बताया कि जिले के 117 मसाहती गांवों में से 112 गांवों का मौका सत्यापन पूरा कर लिया गया है। 91 गांवों का नक्शा आईआईटी रूड़की से रि-नंबरिंग के लिए मिला है जिसमें से 59 गांवों का सीमा सत्यापन और री-नंबरिंग कर नक्शे वापस आईआईटी रूड़की को प्रदाय कर दिये गये हैं।

श्रीमती कौशल ने यह भी बताया कि ग्राम गिद्धमुड़ी, पतुरिया डांड और नवापारा बांगों का प्रथम प्रकाशन भी किया जा चुका है। राजस्व मंत्री ने मसाहती गांवों के सभी भू-अभिलेख सावधानी से तैयार कर प्रकाशन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

ये भी देखे :ऋतिक पर कंगना का तंज, जब मामला CIU को ट्रांसफर हुआ, तो वह एक छोटे से अफेयर के लिए कब तक रोएगा

श्री अग्रवाल ने जमीनों के डायवर्सन मामलों में शासन द्वारा बनाई गई नई प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियम विरूद्ध डायवर्सन करने से बचने की हिदायत भी अधिकारियों को दी। श्री अग्रवाल ने सामाजिक संस्थाओं को भूमि आबंटन के प्रकरणों को भी प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश बैठक में दिए।

बैठक में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कटघोरा विधायक श्री पुरूषोत्तम कंवर, पाली-तानाखार के विधायक श्री मोहित केरकेट्टा, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका महोबिया सहित तीनों अनुभागों के एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी शामिल हुए।

ये भी देखे:- यदि आप 3 महीने तक खाद्यान्न नहीं लेते हैं, तो आपका Ration Card रद्द हो सकता है

Ashish Tiwari
Ashish Tiwarihttp://ainrajasthan.com
आवाज इंडिया न्यूज चैनल की शुरुआत 14 मई 2018 को श्री आशीष तिवारी द्वारा की गई थी। आवाज इंडिया न्यूज चैनल कम समय में देश में मुकाम हासिल कर चुका है। आज आवाज इन्डिया देश के 14 प्रदेशों में अपने 700 से ज्यादा सदस्यों के साथ बेहद जिम्मेदारी और निष्ठापूर्ण तरीके से कार्यरत है। जिन राज्यों में आवाज इंडिया न्यूज चैनल काम कर रहा है वह इस प्रकार हैं राजस्थान, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, पश्चिमी बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्रप्रदेश, केरला, ओड़िशा और तेलंगाना। आवाज इंडिया न्यूज चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री आशीष तिवारी और डॉयरेक्टर श्रीमति सुरभि तिवारी हैं। श्री आशिष तिवारी ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र मे पोस्ट ग्रेजुएशन किया और पिछले 30 साल से न्यूज मीडिया इन्डस्ट्री से जुड़े हुए हैं। इस कार्यकाल में उन्हों ने देश की बड़ी बड़ी न्यूज एजेन्सीज और न्युज चैनल्स के साथ एक प्रभावी सदस्य की हैसियत से काम किया। अपने करियर के इस सफल और अदभुत तजुर्बे के आधार पर उन्होंने आवाज इंडिया न्यूज चैनल की नींव रखी और दो साल के कम समय में ही वह अपने चैनल के लिये न्यूज इन्डस्ट्री में एक अलग मकाम बनाने में कामयाब हुए हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments