Homeराज्य शहरराजस्थानRajasthan :- बेटी को गोद में लेकर 40 फीट गहरे कुएं में...

Rajasthan :- बेटी को गोद में लेकर 40 फीट गहरे कुएं में कूदी महिला, बचाई जान

Rajasthan :- बेटी को गोद में लेकर 40 फीट गहरे कुएं में कूदी महिला, बचाई जान

जयपुर के कोटपुतली कस्बे की रहने वाली एक महिला ने बेटी को गोद में लेकर कुएं में छलांग लगा दी। यह कुआं 40 फीट गहरा था। कुएं में कचरा भरा हुआ था, जिससे दोनों की जान बच गई।

जयपुर, जागरण संवाददाता। Rajasthan के जयपुर जिले के कोटपुतली कस्बे में बुधवार को एक महिला ने एक साल की बेटी को गोद में उठाकर 40 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी. इस सूखे कुएं में काफी कचरा जमा हो गया था। इससे महिला और उसकी बेटी की जान बच गई। हालांकि, वह बुरी तरह घायल है।

ये भी देखे :-  28 पत्नियों, 35 बच्चों और 126 पोते-पोतियों के सामने आदमी ने 37वीं बार की शादी – देखें Viral Video

पुलिस के मुताबिक महिला ने वार्ड नंबर में पुराने भट्ठे के पास अपने घर से 500 मीटर दूर कुएं में छलांग लगा दी. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए. सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। महिला और बच्चे को स्ट्रेचर से बांधकर रस्सी के सहारे खींचकर ऊपर लाया गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी देखे:- हर रोज एक कटिंग चाय (tea) का पैसा दीजिए और सालाना 60,000 मरते दम तक, जानिए डिटेल

23 वर्षीय महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है। बेटा तीन साल का है। पति गाड़ियों के पंक्चर ठीक करने का काम करता है। बुधवार को वह काम पर गया था। सुमन अपने बेटे को घर में अकेला छोड़कर बेटी को गोद में लेकर घर से निकल गई। घर से 500 मीटर की दूरी पर पहुंचकर उसने सूखे कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि ग्रामीणों ने समय रहते दोनों को बाहर निकाल लिया, जिससे उनकी जान बच गई।

ये भी देखे :- Viral Video :-शादी में दुल्हन को मिला ‘अजीब’ तोहफा, देख दूल्हे की हालत बिगड़ी

Ashish Tiwarihttp://ainrajasthan.com
आवाज इंडिया न्यूज चैनल की शुरुआत 14 मई 2018 को श्री आशीष तिवारी द्वारा की गई थी। आवाज इंडिया न्यूज चैनल कम समय में देश में मुकाम हासिल कर चुका है। आज आवाज इन्डिया देश के 14 प्रदेशों में अपने 700 से ज्यादा सदस्यों के साथ बेहद जिम्मेदारी और निष्ठापूर्ण तरीके से कार्यरत है। जिन राज्यों में आवाज इंडिया न्यूज चैनल काम कर रहा है वह इस प्रकार हैं राजस्थान, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, पश्चिमी बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्रप्रदेश, केरला, ओड़िशा और तेलंगाना। आवाज इंडिया न्यूज चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री आशीष तिवारी और डॉयरेक्टर श्रीमति सुरभि तिवारी हैं। श्री आशिष तिवारी ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र मे पोस्ट ग्रेजुएशन किया और पिछले 30 साल से न्यूज मीडिया इन्डस्ट्री से जुड़े हुए हैं। इस कार्यकाल में उन्हों ने देश की बड़ी बड़ी न्यूज एजेन्सीज और न्युज चैनल्स के साथ एक प्रभावी सदस्य की हैसियत से काम किया। अपने करियर के इस सफल और अदभुत तजुर्बे के आधार पर उन्होंने आवाज इंडिया न्यूज चैनल की नींव रखी और दो साल के कम समय में ही वह अपने चैनल के लिये न्यूज इन्डस्ट्री में एक अलग मकाम बनाने में कामयाब हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version