Wednesday, March 18, 2026
a
Home Blog Page 58

 ये टॉप 3 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें महज 6 लाख के बजट में आती हैं शानदार माइलेज, प्रीमियम फीचर्स के साथ

0

 ये टॉप 3 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें महज 6 लाख के बजट में आती हैं शानदार माइलेज, प्रीमियम फीचर्स के साथ

अगर आप नए साल में नई कार खरीदने जा रहे हैं तो उससे पहले यहां जानिए दिसंबर 2021 में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टॉप 3 कारों की पूरी डिटेल।

नए साल की शुरुआत के साथ ही ऑटो सेक्टर के सभी कार निर्माताओं ने दिसंबर 2021 में अपनी कारों की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़े:- Google Pay, PhonePe, Paytm, UPI से भुगतान करने के लिए इंटरनेट नहीं है, चिंता न करें- ऐसे कर सकते हैं ट्रांसफर

अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदना चाह रहे हैं, तो यहां आप दिसंबर 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 3 कारों की पूरी जानकारी जान सकते हैं।

दिसंबर 2021 की टॉप 3 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में हम इनकी कीमत, माइलेज, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की हर डिटेल बताएंगे।

यह भी पढ़े:- 7 Seater Car: बेहद सस्ती हैं ये 7 सीटर कारें, कीमत महज 4.26 लाख रुपए से शुरू

Maruti WagonR:

मारुति वैगनआर हैचबैक सेगमेंट की वह कार है जो कम बजट में लंबे माइलेज और बूट स्पेस के लिए पसंद की जाती है।

कंपनी ने दिसंबर 2021 में मारुति वैगनआर की 19,729 यूनिट्स की बिक्री की है, जिसके बाद यह कार देश के साथ-साथ अपनी कंपनी की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है।

Maruti WagonR के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने Android Auto और Apple CarPlay की कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है.

इसके अलावा कार में मैनुअल एसी, चार पावर विंडो, कीलेस एंट्री और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

मारुति वैगनआर के माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह कार पेट्रोल पर 21.79 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है और सीएनजी वेरिएंट पर यह माइलेज 32.59 किमी प्रति किलोग्राम हो जाती है। मारुति वैगनआर की शुरुआती कीमत 4.93 लाख रुपये है, जो टॉप वेरिएंट में जाने पर 6.45 लाख रुपये तक जाती है।

Maruti Swift:

मारुति स्विफ्ट एक स्पोर्टी डिजाइन वाली एक प्रीमियम हैचबैक कार है जो इसके फीचर्स और माइलेज के लिए पसंद की जाती है।

कंपनी ने दिसंबर 2021 में इस मारुति स्विफ्ट की 15,661 यूनिट्स की बिक्री की है, जिसके बाद यह अपनी कंपनी और देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है।

मारुति स्विफ्ट के फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.2 इंच कलर ड्राइवर डिस्प्ले के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, डुअल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मारुति स्विफ्ट के माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह कार 23.20 kmpl का माइलेज देती है। मारुति स्विफ्ट की शुरुआती कीमत 5.85 लाख रुपये है, जो टॉप वेरिएंट में जाने पर 8.67 लाख रुपये तक जाती है।

Maruti Baleno:

मारुति बलेनो हैचबैक सेगमेंट की एक प्रीमियम कार है जो अपने स्टाइलिश डिजाइन और फीचर्स के लिए पसंद की जाती है।कंपनी ने इस मारुति बलेनो की 14,458 यूनिट्स की बिक्री की है, जिसके बाद यह अपनी कंपनी के साथ देश में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है।

मारुति बलेनो के फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, कीलेस एंट्री एबीएस, ईबीडी और डुअल फ्रंट सीट एयरबैग जैसे फीचर्स के साथ एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। दिया जा चुका है।

मारुति बलेनो के माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह कार 23.87 kmpl का माइलेज देती है। मारुति बलेनो की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये है जो टॉप वेरिएंट में 8.45 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़े:- सिर्फ 3 लाख के बजट में यहां मिलेगी Hyundai i20, लोन के साथ गारंटी और वारंटी प्लान

यह भी पढ़े:- Brezza-Creta को छोड़ा पीछे, यह SUV है सबसे ज्यादा बिकने वाली, कीमत 7.50 लाख से कम

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े

नए अवतार में आ रही है Maruti की 7-सीटर कार, सड़कों पर पहली बार दौड़ती आई नजर

0

नए अवतार में आ रही है Maruti की 7-सीटर कार, सड़कों पर पहली बार दौड़ती आई नजर

इसमें कोई रहस्य नहीं है कि मारुति सुजुकी ने 2022 में भारत में बहुत सारी कार लॉन्च की हैं, और इस महीने भारत में नई मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट की कीमत की घोषणा करने के लिए तैयार है।

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti इस साल कई नए मॉडल लॉन्च करेगी। जिनमें नई और खासतौर पर सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि कंपनी अपनी अर्टिगा पर चुपचाप काम कर रही है। जिसकी हाल ही में टेस्टिंग की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अपडेटेड मॉडल ऑनबोर्ड नई तकनीकों के साथ आएंगे। वहीं आगामी नई ब्रेज़ा और Ertiga और XL6 के फेसलिफ़्ट वर्जन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा। बताते चलें, कि वर्तमान में इन कारों में 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

यह भी पढ़े:- अब Bolero की सवारी होगी ज्यादा सुरक्षित: डुअल एयर बैग के साथ लॉन्च हुई नई Mahindra Bolero

इसमें कोई रहस्य नहीं है कि मारुति सुजुकी ने 2022 में भारत में बहुत सारी कार लॉन्च की हैं, वहीं कंपनी पहले ही Maruti सुजुकी सेलेरियो सीएनजी लॉन्च कर चुकी है और इस महीने भारत में नई Maruti सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट की कीमत की घोषणा करने के लिए तैयार है। कुल मिलाकर कहना गलत नहीं होगा कि इस साल भारत में नई आगामी कार हाल ही में देश में एक परीक्षण के दौरान देखी गई थी।

डिजाइन में मिलेंगे बदलाव

सामने आई तस्वीरों में हम एक नई ग्रिल देख सकते हैं जो कि अब तक का एकमात्र बदलाव है। इसके अलावा, ऐसा लगता है कि कार में वही हेडलैंप क्लस्टर, बंपर, अलॉय व्हील, टेल लाइट आदि बरकरार हैं, जो मौजूदा मॉडल में देखा गया है। वहीं कार के इंटीरियर में नई अपहोल्स्ट्री के अलावा और कोई बदलाव देखने की उम्मीद नहीं है।

इसका मतलब यह है कि एमपीवी को मौजूदा मॉडल की तरह ही फीचर्स मिलते रहेंगे। यानी इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्टेबल और फोल्डिंग विंग मिरर, पुश बटन स्टार्ट / स्टॉप, स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा, आदि शामिल होंगे।

इंजन पर अपडेट

इंजन की बात करें तो 2022 Maruti Suzuki Ertiga (मारुति सुज़ुकी अर्टिगा) फेसलिफ्ट उसी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस रहेगी। जो वर्तमान में दिया गया है। यह मोटर 105 बीएचपी की पॉवर और 138 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए जैसा कि हमनें बताया कि नया छह-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शामिल होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े:- अच्छी खबर! Mahindra Thar को सिर्फ 691 रुपये प्रतिदिन में घर लाएं, एक शक्तिशाली SUV के मालिक होने का मौका

यह भी पढ़े:- Mahindra Scorpio को मात्र 6.75 लाख रुपये में खरीदें, फटाफट देखें कहां और कैसे मिल रही गजब की डील

यह भी पढ़े:-  ये भारत की सबसे सस्ती Electric Cars हैं, जो एक बार चार्ज करने पर कई सौ किमी की रेंज देती हैं

यह भी पढ़े:- 480KM रेंज के साथ आ रहा नया MG ZS EV फेसलिफ्ट, तस्वीरों से लीक हुए फीचर्स

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े

मौत से पहले Shane Warne के आखिरी पल

क्रिकेट की दुनिया के महान स्पिनर और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज शेन वॉर्न (Shane Warne) के निधन की खबर ने दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को हिला कर रख दिया है। कल शेन वॉर्न (Shane Warne) का 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने थाइलैंड के सामुई में अपनी आखिरी सांस ली। वो चार दोस्तों के साथ वहां हॉलिडे पर गए थे। 20 मिनट तक उनके दोस्त और मेडिकल एक्सपर्ट ने CPR देकर उनकी जान बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। यही बीस मिनट उनके जिंदगी के आखिरी पल साबित हुए।

जानकारी के मुताबिक शेन वॉर्न सामुई के एक प्राइवेट विला में रह रहे थे। जब वॉर्न ब्रेकफास्ट करने नहीं आए तो एक दोस्त उन्हें बुलाने गया। जब वो वहां पहुंचा तो वो शेन वॉर्बेन फर्श पर बेहोश पड़े मिले थे। दोस्त उन्हें बेहोश देखकर घबरा गए और उन्होंने वॉर्न को CPR देने लगे साथ ही एम्बुलेंस को भी फोन किया। जब तक इमरजेंसी टीम वहां पहुंची उनके दोस्त पिछले 5 मिनट से उन्हें CPR दे रहे थे।

इमरजेंसी टीम ने भी अगले 10 मिनट तक उनको CPR दिया। इसके बाद उन्हें थाई इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल ने भी उन्हें पांच मिनट तक CPR दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पेन ने थाईलैंड में वॉर्न के दोस्तों से बात की है। कई अधिकारी शनिवार को आगे की कार्रवाई में मदद के लिए थाईलैंड जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम थाई प्रशासन के साथ काम कर वॉर्न के निधन के बाद आगे की कार्रवाई के लिए संपर्क में हैं।

 

यह भी पढ़ें: Ukraine War Crisis: रूस ने किया यूक्रेन के दो शहरों में सीजफायर का ऐलान

Ukraine War Crisis: रूस ने किया यूक्रेन के दो शहरों में सीजफायर का ऐलान

रूस और यूक्रेन के बीच 10वें दिन भी जंग (Ukraine War Crisis) जारी है। इस बीच रूस ने मारियुपोल और वोल्नोवाखा नाम के दो शहरों में सीजफायर का ऐलान कर दिया है। रूस द्वारा यूक्रेन (Ukraine War Crisis) में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए इस सीजफायर ( ceasefire) का ऐलान हुआ है। यानी जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता, तब तक हमले नहीं किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे सीजफायर किया गया।

इसके पहले रूस ने UNSC की बैठक में कहा था कि वह यूक्रेन से भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए तैयार है। हाल ही में पीएम मोदी ने पुतिन से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को रूस के रास्ते रेस्क्यू करने पर चर्चा की थी। सीज फायर के ऐलान के बीच यूक्रेन के डिफेंस मिनिस्टर ने जानकारी दी है कि 66,200 से ज्यादा यूक्रेनी पुरुष जंग में लड़ने के लिए विदेश से लौटे हैं।

वहीं यूक्रेन की राजधानी कीव समेत खार्किव, मारियुपोल जैसे शहरों को रूसी सेना ने घेर रखा है। यहां जरूरी सामान की सप्लाई काट दी गई है। इससे फंसे हुए नागरिकों को मुश्किलें बढ़ गई हैं। रूस यूक्रेन के सैन्य ठिकानों के अलावा रिहायशी इलाकों में भी लगातार हमले कर रहा है। राजधानी कीव के पास बुका शहर में रूसी सेना ने एक कार पर गोलियां बरसा दी। इस दौरान 17 साल की एक लड़की समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें : Indian Students: राजस्थानी छात्रों को अपनापन दे रही गहलोत सरकार

Indian Students: राजस्थानी छात्रों को अपनापन दे रही गहलोत सरकार

यूक्रेन- रूस युद्ध की प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों (Indian Students) की स्वदेश वापसी जारी है। राज्य में भी अब तक 558 राजस्थानी विद्यार्थी दिल्ली, हिन्डन और मुंबई एयरपोर्ट से पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत के संवेदनशील नेतृत्व और दिशा निर्देशन में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, दिल्ली और हिन्डन एयरपोर्ट पर सभी इंतजाम किये गए हैं, ताकि किसी भी राजस्थानी को अपने घर तक पहुंचने में कोई भी असुविधा नहीं हो। राज्य सरकार द्वारा इन विद्यार्थियों (Indian Students) को सकुशल घर पहुंचाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

खास बात यह है कि मुख्यमंत्री गहलोत (Ashok Gehlot ) के निर्देशों पर राज्य सरकार के प्रतिनिधि ना सिर्फ प्रवासी छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं बल्कि यहां आने पर उन्हें घर की तरह अपनापन और देखभाल मिले इसके हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
उनके खाने-पीने से लेकर ठहरने तक के इंतज़ाम किये जा रहे हैं। स्वयं कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश के साथ राज्य मंत्री सुभाष गर्ग और राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त और नोडल अधिकारी धीरज श्रीवास्तव दिल्ली में मौजूद हैं और यूक्रेन से आने वाले सभी लोगों को स्वयं रिसीव कर रहे हैं।
हालांकि इन सघन प्रयासों के बीच भी अब तक करीब एक हज़ार राजस्थानी छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जिन्हें लेकर मुख्यमंत्री गहलोत बेहद चिंतित भी हैं। वह लगातार उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भी वहां फंसे हुए लोगों की जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने केन्द्र सरकार से अनुरोध किया है कि वह अपने स्तर पर इन लोगों की देश वापसी के लिए यूक्रेन सरकार से संपर्क करें। लेकिन इस विभीषिका से बचकर जो छात्र अब तक राजस्थान आए हैं। वह गहलोत के मैनेजमेंट और संवेदनशीलता के लिए उन्हें तथा उनकी सरकार को धन्यवाद देते नहीं थक रहे।

बोलेरा लग्जरी टूरिस्ट भारत लाने जा रही है Mahindra, अंदर सोने और किचन का होगा पूरा इंतजाम

बोलेरा लग्जरी टूरिस्ट भारत लाने जा रही है Mahindra, अंदर सोने और किचन का होगा पूरा इंतजाम

Mahindra  ने अपने बयान में जानकारी देते हुए कहा है कि इसमें अंदर सोने, किचन की पूरी व्यवस्था, स्मार्ट वाटर सॉल्यूशन, खूबसूरती से डिजाइन की गई फिटिंग और आरामदायक इंटीरियर दिया गया है, जो ग्राहकों को आकर्षित करेगा.

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आईआईटी मद्रास में स्थापित एक शोध-आधारित कारवां निर्माण कंपनी कैंपर्वन फैक्ट्री के साथ सहयोग किया है। इन कंपनियों ने मिलकर बजट में भारत में लग्जरी कैंपेन करने की तैयारी की है। इसे सेल्फ ड्राइव टूरिज्म सेक्टर के लिए तैयार किया जा रहा है। यह गाड़ी बोलेरो डबल-कैब कैंपर गोल्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।

यह भी पढ़े:- अब Bolero की सवारी होगी ज्यादा सुरक्षित: डुअल एयर बैग के साथ लॉन्च हुई नई Mahindra Bolero

बोलेरो गोल्ड कैंपर पर बने लग्जरी कैंपर ट्रक में ढेरों खूबियां होंगी। महिंद्रा ने अपने बयान में जानकारी देते हुए कहा है कि इसमें अंदर सोने, किचन की पूरी व्यवस्था, स्मार्ट वाटर सॉल्यूशन, खूबसूरती से डिजाइन की गई फिटिंग और आरामदायक इंटीरियर दिया गया है, जो ग्राहकों को आकर्षित करेगा.

चार लोगों के खाने और सोने की व्यवस्था

दी गई जानकारी से पता चला है कि प्रत्येक टूरिस्ट ट्रक में चार लोगों के सोने, चार लोगों के बैठने व खाने की व्यवस्था होगी. बायो टॉयलेट और शॉवर के साथ वॉशरूम, छोटे फ्रिज के साथ छोटा किचन और माइक्रोवेव और एयर कंडीशनिंग जैसी लग्जरी सुविधाएं दी जाएंगी।

पर्यटन के लिए बेहतर होगा यह वाहन

टूरिस्ट टूरिज्म के लिए यह बेहतर होगा। इसके संचालन के लिए अलग से लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। साथ ही, इस वाहन को टूर एजेंसियों द्वारा किराए पर दिया जा सकता है। इस टूरिस्ट में यात्रा करने वाले यात्रियों को अलग से नहीं रहना पड़ेगा, वे यात्रा के दौरान ही अपनी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:- Mahindra Scorpio को मात्र 6.75 लाख रुपये में खरीदें, फटाफट देखें कहां और कैसे मिल रही गजब की डील

यह भी पढ़े:-  ये भारत की सबसे सस्ती Electric Cars हैं, जो एक बार चार्ज करने पर कई सौ किमी की रेंज देती हैं

यह भी पढ़े:- 480KM रेंज के साथ आ रहा नया MG ZS EV फेसलिफ्ट, तस्वीरों से लीक हुए फीचर्स

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े

अब Bolero की सवारी होगी ज्यादा सुरक्षित: डुअल एयर बैग के साथ लॉन्च हुई नई Mahindra Bolero

0

अब Bolero की सवारी होगी ज्यादा सुरक्षित: डुअल एयर बैग के साथ लॉन्च हुई नई Mahindra Bolero

Mahindra ने भारतीय बाजार में डुअल फ्रंट एयर बैग के साथ अपनी लोकप्रिय वाहन बोलेरो को लॉन्च कर दिया है। फ्रंट पैसेंजर साइड एयरबैग को कस्टमाइज़ करने के लिए इंटीरियर में थोड़ा सा अपडेट किया गया है। डैशबोर्ड पर ग्रैब हैंडल को एक नियमित पैनल मिलता है और केंद्र कंसोल को एक नए लकड़ी के गार्निश के साथ समाप्त किया गया है। वर्तमान में बोलेरो के बेस वेरिएंट की कीमत 8.85 लाख रुपये और टॉप-स्पेक ट्रिम के लिए 9.86 लाख रुपये है। ये दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

यह भी पढ़े:- अच्छी खबर! Mahindra Thar को सिर्फ 691 रुपये प्रतिदिन में घर लाएं, एक शक्तिशाली SUV के मालिक होने का मौका

बोलेरो की कीमतों में 16,000 रुपये की बढ़ोतरी

फ्रंट पैसेंजर एयरबैग के अलावा एसयूवी में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। अपडेटेड वैरिएंट के जुड़ने से बोलेरो की कीमतें 16,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। बढ़ी हुई कीमतें बोलेरो के वेरिएंट पर आधारित होंगी। बोलेरो B4, B6 और B6 को वैकल्पिक ट्रिम के रूप में खरीदने का विकल्प है।

यह भी पढ़े:- बाइक की कीमत में New Alto 2022, देखें फीचर्स

बोलेरो में मिलेगी रिवर्स पार्किंग सेंसर और कीलेस एंट्री

बोलेरो लगभग दो दशकों से बिक्री पर है और यह Mahindra के साथ-साथ स्कॉर्पियो के लिए भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। Mahindra Bolero की फीचर सूची में एक ऑडियो सिस्टम, मैनुअल एसी, कीलेस एंट्री, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई-स्पीड वार्निंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी शामिल हैं।

बोलेरो इंजन

प्रदर्शन के लिए, यह 1.5-लीटर तीन-सिलेंडर mHawk75 डीजल इंजन का उपयोग करता है और 75 hp का अधिकतम पावर आउटपुट और 210 Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। पावरट्रेन केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जुड़ा है जो केवल पिछले पहियों को पावर ट्रांसफर करता है। इस साल के मध्य तक स्कॉर्पियो को एक बड़ा अपग्रेड मिलने वाला है जबकि आने वाले समय में नेक्स्ट जनरेशन बोलेरो को पेश किए जाने की उम्मीद है।

2022 Mahindra Scorpio के अंदर और बाहर बहुत सारे बदलाव देखने को मिलेंगे और यह एक अपडेटेड लैडर फ्रेम चेसिस पर आधारित हो सकता है। इसमें डिजाइन में काफी बदलाव किए जा सकते हैं जबकि इंटीरियर भी पूरी तरह से बदला जाएगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसे थार-जैसे 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े:- Mahindra Scorpio को मात्र 6.75 लाख रुपये में खरीदें, फटाफट देखें कहां और कैसे मिल रही गजब की डील

यह भी पढ़े:-  ये भारत की सबसे सस्ती Electric Cars हैं, जो एक बार चार्ज करने पर कई सौ किमी की रेंज देती हैं

यह भी पढ़े:- 480KM रेंज के साथ आ रहा नया MG ZS EV फेसलिफ्ट, तस्वीरों से लीक हुए फीचर्स

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े

Mahindra Thar की धाकड़ Thar, सिर्फ 4 लाख में करें खरीददारी- मार्केट में मचा रही भौकाल

 MAHINDRA THAR भारतीय बाजारों में इन दिनों देश के स्वामित्व वाली कंपनी अपने कारों के नए-नए अवतारों को लेकर धूम मचाई हुई है, जिसमें टाटा मोटर से लेकर महिंद्रा शामिल है। Mahindra ने पिछले साल में Mahindra Thar 2021 को मार्केट में लांच कर भूचाल ला दिया था, कंपनी को खूब पॉपुलरटी खूब मिली, ऐसे में अगर आप भी सस्ते दाम पर यह “थार” खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। MAHINDRA THAR

दरअसल, देश के कई वेबसाइट इस महिंद्रा थार  MAHINDRA THAR को बेचने को लेकर पोस्ट डाला है, जो 2015 मॉडल की है। अगर आप Mahindra Thar को शोरूम से खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 13.17 लाख रुपये से लेकर 15.53 लाख रुपये तक खर्च करने होंगे, लेकिन अगर आपके पास बजट थोड़ा कम है। बावजूद भी आप यह कार ले सकते हैं। चलिए आपको ऑफर के बारे में बताते हैं

यह भी पढ़े:- Mahindra Scorpio को मात्र 6.75 लाख रुपये में खरीदें, फटाफट देखें कहां और कैसे मिल रही गजब की डील

mahindra-thar-2022
mahindra-thar-2022

दरअसल, वाहनों की जानकारी देने वाली वेबसाइट CARDEKHO ने इस Mahindra Thar का 2017 मॉडल पोस्ट किया है, जिसकी कीमत 6.5 लाख रुपये रखी गई है, जिस पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। वही CARTRADE वेबसाइट ने Mahindra Thar के 2014 मॉडल को 4.51 लाख रुपये की कीमत पर बिक्री के लिए पोस्ट किया है। जबकि, DROOM वेबसाइट ने Mahindra Thar के 2014 मॉडल की कीमत 6,03,000 रुपये पोस्ट की है और इस कार पर फाइनेंस भी दिया जा रहा है।

अगर, Mahindra Thar 2015 के मॉडल पावर की बात करूं तो इसमें कंपनी ने इसमें 2498 cc का फोर-सिलेंडर इंजन दिया है, यह इंजन 105 bhp की पावर और 247 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जिसके साथ मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है। फीचर्स मामले में इसमें पावर स्टीयरिंग, एयर कंडीशनर, सीट बेल्ट वॉर्निंग, एडजस्टेबल सीट, एंटी-थेफ्ट डिवाइस, इम्मोबिलाइजर, लो फ्यूल वार्निंग, कप होल्डर फ्रंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। माइलेज को लेकर Mahindra का दावा है कि यह  15.55 KMPH का माइलेज देती है।

यह भी पढ़े:-  ये भारत की सबसे सस्ती Electric Cars हैं, जो एक बार चार्ज करने पर कई सौ किमी की रेंज देती हैं

यह भी पढ़े:- 480KM रेंज के साथ आ रहा नया MG ZS EV फेसलिफ्ट, तस्वीरों से लीक हुए फीचर्स

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े

 

Kangana Ranaut के लॉक अप में मचेगा धमाल

कंगना रनौत (Kangana Ranaut )के कॉन्ट्रोवर्शियल शो लॉक अप का धमाकेदार प्रोमो देखकर लगता है कि कंगना के लॉक अप में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त तूफान मचने वाला है. शो शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है और कंगना (Kangana Ranaut ) के शो में कंटेस्टेंट्स के बीच हाईवोल्टेज लड़ाइयां और ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के नए प्रोमो में मुनव्वर फारूकी, शिवम शर्मा अपना आपा खोते हुए दिखाई दे रहे हैं.

प्रोमो वीडियो में मुनव्वर फारूकी कहते हैं- बहुत गंदा खेल रहे हैं ये लोग. मुनव्वर इसके बाद सब के बेड्स खराब कर देते हैं. मुनव्वर बाकी कंटेस्टेंट्स के गद्दों पर पानी डाल देते हैं, वह तकिए फाड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. ये देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स शॉक्ड हो जाते हैं और देखते ही देखते सब एक दूसरे से झगड़ने लगते हैं.

Watch today’s episode & find out. Streaming Now

बहस बाजी में शो की कंटेस्टेंट अंजली शिवम शर्मा को धक्का दे देती हैं, जिसपर शिवम भड़क जाते हैं. शिवम गुस्से में बेड फेंकने लगते हैं और फिर बाथरूम एरिया में पानी से भरी बाल्टी पर भी अपना गुस्सा निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं. शिवम गुस्से में पूरी तरह से अपना कंट्रोल ही खो देते हैं.

कंटेस्टेंट्स चंद दिनों में ही एक दूसरे संग हाथापाई पर उतर आए हैं. 5 दिन के अंदर इतनी जबरदस्त लड़ाइयां शायद ही पहले किसी रियलिटी शो में देखने को मिली होंगी. कंगना की जेल का टेम्प्रेचर तो वाकई हाई नजर आ रहा है. जरा सोचिए जब प्रोमो में इतना ड्रामा देखने को मिल रहा है तो फिर एपिसोड में क्या धमाल मचेगा.

यह भी पढ़ें: Mission SIRIUS 21 : रूस के कैप्सूल में फंसे दो अमेरिकी वैज्ञानिक !

Mission SIRIUS 21 : रूस के कैप्सूल में फंसे दो अमेरिकी वैज्ञानिक !

तीसरे विश्व युद्ध की संभावनाओं के बीच जहां पूरा देशस यूक्रेन पर रूसी हमले से सकते में हैं। वहीं रूस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए यूएस ने रूस के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है. यानी रूस का कोई भी कमर्शियल प्लेन अब अमेरिका नहीं जा सकता है. लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि इस युद्ध से बेखबर दो अमेरिकी वैज्ञानिक एक अंतरिक्ष एक्सपेरिमेंट (Mission SIRIUS 21)के तहत रूस के एक कैप्सूल में बंद हैं।

ये वैज्ञानिक नासा के 8 महीने लंबे चलने वाले स्पेस एक्सपेरिमेंट(Mission SIRIUS 21) में शामिल हैं. यह अमेरिकी स्पेस इंजीनियर मास्को में एक कैप्सूल में बंद हैं. माना जा रहा है कि वे युद्ध से बेखबर हैं. दरअसल, नासा का यह एक्सपेरिमेंट SIRIUS 21 है. इसका मकसद अंतरिक्ष यात्रियों के रियल एक्सपीरियंस को जानना है. इस एक्सपेरिमेंट में 6 लोग शामिल हैं. इनमें दो अमेरिकी वैज्ञानिक विलियम ब्राउन और एशले कोवाल्स्की हैं. इनके अलावा 3 रूसी नागरिक और अमीरात का नागरिक भी कैप्सूल में बंद है.

नासा के एक मिशन के तहत ये वैज्ञानिक नवंबर में कैप्सूल में गए थे. और जुलाई तक वो वहीं बंद रहेंगे. उधर नासा भी इस मामले पर कोई जानकारी नहीं दे रहा है कि उन वैज्ञानिकों को युद्ध की जानकारी है या नहीं? नासा ने यह भी नहीं बताया है कि वो इस एक्सपेरिमेंट को जारी रखना चाहता है या इसे बंद करने का प्लान बना रहा है. जहां एक तरफ अमेरिकी नागरिक जल्द से जल्द रूस छोड़ने में लगे हैं, वहीं, इन वैज्ञानिकों को मामले की गंभीरता का शायद कोई अंदाजा नहीं है.