Homeराज्य शहरछत्तीसगढ़CM Bhupesh Baghel 6 जनवरी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को देंगे 13.30 करोड़...

CM Bhupesh Baghel 6 जनवरी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को देंगे 13.30 करोड़ रूपए की सौगात

CM Bhupesh Baghel 6 जनवरी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को देंगे 13.30 करोड़ रूपए की सौगात

लगभग 8.54 करोड़ रूपए की लागत के 39 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

हितग्राहियों को 4.63 करोड़ रूपए की सहायता राशि के चेक और 13.59 लाख रूपए की सामग्री का होगा वितरण शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 4.68 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित शासकीय आवासों का करेंगे लोकार्पण भर्रापारा पेण्ड्रा और टीकरकला गौरेला में बनने वाले स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों का होगा भूमिपूजन गौरेला में 20 लाख रूपए की लागत से बनने वाले रविन्द्रनाथ टैगोर उपवन का होगा शिलान्यास

ये भी देखे :- CM Gahlot ने 18 जनवरी से राजस्थान में स्कूल-कॉलेज-कोचिंग सेंटर खोलने का आदेश दिया

CM Bhupesh Baghel  06 जनवरी को प्रदेश के नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान मरवाही विकासखंड के ग्रामी दानीकुण्डी में आयोजित समारोह में जिले के विकास के लिए लगभग 13 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इनमें से लगभग 6 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत के 25 कार्यों का लोकार्पण और 2 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत के 14 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

ये भी देखे :- CM कोरबा जिलेवासियों को देंगेे 836 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

CM Bhupesh Baghel  कार्यक्रम में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 337 हितग्राहियों को 13.59 लाख रूपए की सामग्री और 230 हितग्राहियों को कुल 4 करोड़ 61 लाख रूपए की सहायता और अनुदान राशि के चेक वितरित करेंगे।

ये भी देखे :- CM Baghel ने कोरबा जिले को दी 836 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

CM Bhupesh Baghel 59 लाख रूपए की लागत से बनने वाले स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भर्रापारा पेण्ड्रा और 45 लाख रूपए की लागत से गौरेला के टीकरकला में बनने वाले स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, गौरेला में 20 लाख रूपए की लागत से बनने वाले रविन्द्रनाथ टैगोर उपवन का भूमिपूजन करेंगे। श्री बघेल कार्यक्रम में ग्राम परासी में औषधालय भवन, मरवाही में होम्यो औषधालय भवन सहित विभिन्न गांवों में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण और पहुंच मार्गों पर पुलिया निर्माण के अनेक कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे।

ये भी देखे:- 6 जनवरी से किराया बढ़ाने के लिए रेलवे ( railway) ,जानिए किस शहर के लिए कितना पैसा खर्च करना होगा

CM Bhupesh Baghel  कार्यक्रम में 6 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत के 25 कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें 4 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निर्मित शासकीय आवास, स्कूलों में आहाता निर्माण, धान संग्रहण केन्द्रों में चबूतरा निर्माण, सीमेंट कांक्रीट सड़क, पहुंच मार्ग निर्माण के कार्य शामिल हैं।

News Source:- 

Ashish Tiwari
Ashish Tiwarihttp://ainrajasthan.com
आवाज इंडिया न्यूज चैनल की शुरुआत 14 मई 2018 को श्री आशीष तिवारी द्वारा की गई थी। आवाज इंडिया न्यूज चैनल कम समय में देश में मुकाम हासिल कर चुका है। आज आवाज इन्डिया देश के 14 प्रदेशों में अपने 700 से ज्यादा सदस्यों के साथ बेहद जिम्मेदारी और निष्ठापूर्ण तरीके से कार्यरत है। जिन राज्यों में आवाज इंडिया न्यूज चैनल काम कर रहा है वह इस प्रकार हैं राजस्थान, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, पश्चिमी बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्रप्रदेश, केरला, ओड़िशा और तेलंगाना। आवाज इंडिया न्यूज चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री आशीष तिवारी और डॉयरेक्टर श्रीमति सुरभि तिवारी हैं। श्री आशिष तिवारी ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र मे पोस्ट ग्रेजुएशन किया और पिछले 30 साल से न्यूज मीडिया इन्डस्ट्री से जुड़े हुए हैं। इस कार्यकाल में उन्हों ने देश की बड़ी बड़ी न्यूज एजेन्सीज और न्युज चैनल्स के साथ एक प्रभावी सदस्य की हैसियत से काम किया। अपने करियर के इस सफल और अदभुत तजुर्बे के आधार पर उन्होंने आवाज इंडिया न्यूज चैनल की नींव रखी और दो साल के कम समय में ही वह अपने चैनल के लिये न्यूज इन्डस्ट्री में एक अलग मकाम बनाने में कामयाब हुए हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments