Wednesday, March 18, 2026
a
Home Blog Page 64

T Raja Singh: योगी को वोट नहीं देने वालों को बीजेपी विधायक की धमकी

तेलंगाना में बीजेपी विधायक टी राजा सिंह (Mla T Raja Singhk)की एक टिप्पणी से पूरे देश में बीजेपी की हिंसात्मक राजनीति पर विवाद खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश चुनावों के संदर्भ में टी राजा ने कथित तौर पर कहा था कि ‘उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath) के समर्थन में वोट नहीं देने वालों को चुनाव के बाद नतीजे भुगतने होंगे’, इस मामले पर चुनाव आयोग (EC) ने टी राजा सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

BJP के भाजपा विधायक टी राजा की धमकी

यूपी में पिछले दो चरणों में 103 सीटों पर हुए चुनावों के बाद से बीजेपी बौखलाई सी है। दूसरे चरण में प्रचार की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसलिए संभाली की वोट शेयर को बंटने से रोका जा सके। लेकिन इस बीच तेलंगाना के बीजेपी विधायक ने सब गुड़ गोबर कर दिया। विधायक ने धमकी भरा एक वीडियो जारी कर यूपी में बीजेपी को वोट नहीं देने वालों को संदेश दिया है। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मुस्लिम बहुल सीटों की अधिकता थी, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विरोध करने वालों ने बड़ी संख्या में बीजेपी के खिलाफ मतदान किया, इस पर राजा (Mla T Raja Singhk)ने उतर प्रदेश में मतदाताओं से बाहर आने और तीसरे चरण में बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की धमकी भरी अपील की।

Election Commission of India issues notice to BJP MLA from Telangana

एक वीडियो में बीजेपी विधायक ने टी राजा सिंह ने कहा कि ‘जो लोग नहीं चाहते कि योगी आदित्यनाथ सत्ता में वापस आएं, उन्हें बताना चाहेंगे कि अगर वे मुख्यमंत्री के नेतृत्व का समर्थन नहीं करते हैं तो उन्हें राज्य छोड़ना होगा।’ वीडियो में टी राजा ने आगे कहा कि जो लोग बीजेपी को वोट नहीं करते, उनसे कहूंगा कि योगी ने हजारों जेसीबी और बुलडोजर मंगवा लिए हैं और ये सभी यूपी की ओर से निकल चुके हैं..इस बयान को लेकर राजनैतिक दलों ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की और चुनाव आयोग ने भी राजा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

6 लाख रुपए से भी सस्ती है इस कार (Car) का जादू, 30 दिनों में पूरा देश हुआ दीवाना

0

6 लाख रुपए से भी सस्ती है इस कार (Car) का जादू, 30 दिनों में पूरा देश हुआ दीवाना

मारुति सुजुकी नेक्सा बलेनो (मारुति सुजुकी नेक्सा बलेनो) मारुति सुजुकी ऑल्टो (मारुति सुजुकी ऑल्टो), हुंडई क्रेटा (हुंडई क्रेटा), मारुति सुजुकी स्विफ्ट (मारुति सुजुकी स्विफ्ट), मारुति सुजुकी वैगनआर (मारुति वैगन आर, मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर) मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर) और टाटा नेक्सॉन (टाटा नेक्सॉन) जैसी कारों की बिक्री कर इसने अगस्त महीने में नंबर 1 का खिताब अपने नाम किया है।

यह भी पढ़े :- महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) की नई ग्रैंड गाड़ी देखकर हैरान रह जाएंगे आप, तस्वीरें लीक

अगस्त के महीने में मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) ने बड़ा बदलाव किया और देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम किया। बता दें कि मारुति बलेनो (मारुति बलेनो) कंपनी की फ्लैगशिप हैचबैक है, जिसे नेक्सा डीलरशिप पर बेचा जाता है। यह उन कुछ मौकों में से एक है

यह भी पढ़िए| 22 kmpl का माइलेज देने वाली यह कार देती है Maruti की Alto को कड़ी टक्कर, कीमत है 4 लाख से कम

जब Nexa ब्रांड देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार (Car) बन गई है। मारुति सुजुकी नेक्सा बलेनो (मारुति सुजुकी नेक्सा बलेनो) मारुति सुजुकी ऑल्टो (मारुति सुजुकी ऑल्टो), हुंडई क्रेटा (हुंडई क्रेटा), मारुति सुजुकी स्विफ्ट (मारुति सुजुकी स्विफ्ट), मारुति सुजुकी वैगनआर (मारुति वैगन आर, मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर) Maruti Suzuki Swift DZire) और Tata Nexon (Tata Nexon) जैसी बिकने वाली कार ने नंबर 1 का खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में आज हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं।

यह भी पढ़िए| तैयार हो जाओ! बाजार में धूम मचाने आ रही Maruti Suzuki की ये नई गाड़ियां, शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये और मिलेगा शानदार माइलेज

मारुति सुजुकी बलेनो: कीमत

Maruti Suzuki Nexa Baleno (Maruti Suzuki Nexa Baleno) की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 9.45 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़िए| 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करने के बाद Maruti Swift को घर लाये, कितनी EMI और ब्याज देना होगा, देखें पूरी जानकारी

भारत में इस Car के दीवाने हैं लोग, लॉन्च के दिन ही बिक गईं सारी गाड़ियाँ

0

भारत में इस Car के दीवाने हैं लोग, लॉन्च के दिन ही बिक गईं सारी गाड़ियाँ

जर्मन लग्जरी कार निर्माता, BMW ने कहा है कि उसने लॉन्च के दिन अपनी नई लॉन्च की गई ऑल-इलेक्ट्रिक लक्ज़री सेडान बीएमडब्ल्यू आईएक्स (BMW iX) को पूरी तरह से बेच दिया है। इलेक्ट्रिक कार को भारत में 13 दिसंबर को लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत भारत में लगभग 1.16 करोड़ (एक्स-शोरूम) है।

बीएमडब्ल्यू ने कहा, “इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल (एसएवी) लॉन्च के दिन पूरी तरह से बिक चुका है।” बीएमडब्ल्यू इलेक्ट्रिक एसयूवी मर्सिडीज ईक्यूसी, जगुआर आई-पेस और ऑडी ई-ट्रॉन को टक्कर देगी।

यह भी पढ़े:- 50-MP ट्रिपल कैमरों के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Smartphone – 5000mAh की बैटरी, कीमत 11,999 रुपये

BMW iX xDrive 40 326hp पावर और 630Nm पीक टॉर्क बनाता है। बीएमडब्ल्यू का दावा है कि xDrive 40 6.1 सेकेंड में 0-100kph से तेज हो जाता है और इसकी टॉप-स्पीड 200kph है। xDrive 40 में प्रत्येक एक्सल पर एक मोटर के साथ एक ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर सेट-अप मिलता है, जो इसे ऑल-व्हील ड्राइव देता है।

यह भी पढ़े:- 5 लाख में सस्ते में खरीद रहे हैं ग्राहक इस ‘फैमिली कार’ को! Alto से Punch तक की कर दी छुट्टी

BMW iX xDrive 40 76.6kWh बैटरी पैक के साथ आता है। WLTP के अनुसार, xDrive 40 में 425km तक की ड्राइविंग रेंज का दावा किया गया है। बीएमडब्ल्यू IX के लिए बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और डिलीवरी अप्रैल 2022 से शुरू होगी। IX भारत में बीएमडब्ल्यू द्वारा वादा किए गए तीन पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों में से पहला होने जा रहा है।

यह भी पढ़े:- लॉन्च से पहले लीक हुई इस शानदार Electric Car की फोटो, 1 चार्ज में चलेगी 270 किमी

कंपनी का कहना है कि बीएमडब्ल्यू वॉलबॉक्स चार्जर और वॉल-सॉकेट चार्जिंग केबल प्रत्येक खरीदार के लिए वाहन के साथ कॉम्प्लिमेंट्री आएंगे। इसके अतिरिक्त, बीएमडब्ल्यू का कहना है कि फास्ट चार्जिंग इकाइयां देश के 35 शहरों में उसके डीलर नेटवर्क पर उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़े:- Income Tax Return: क्या आप भी खुद भरना चाहते हैं इनकम टैक्स रिटर्न, जानिए आसान स्टेप्स

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े

राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार में बढ़ी तकरार!

राजस्थान के बिजली संयंत्रों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से कोयला ब्लॉक (Coal block) की मंजूरी में देरी को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को तीसरी बार चिट्ठी लिखी है।

छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप है कि वह राजस्थान को आवंटित कोयला खदानों (Coal block) से कोयला निकालने के लिए जरूरी इजाजत नहीं दे रही है, जिसकी वजह से राजस्थान में सरकार की बदनामी हो सकती है। प्रदेश में बिजली संकट खड़ा होने पर राज्य की सरकार के लिए भी संकट खड़ा हो सकता है। इसी को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से मदद के लिए सोनिया गांधी को तीसरी बार चिट्ठी लिखी है।

अशोक गहलोत ने अपने पत्र में लिखा है कि अगर सोनिया गांधी ने मामले में हस्तक्षेप नहीं किया तो हालात गंभीर हो सकते हैं। दरअसल, मामला कोयला खादान (Coal block) और उसके निकासी से जुड़ा है। दरअसल सीएम गहलोत ने छत्तीसगढ़ में अपनी बिजली परियोजनाओं परसा कोयला खदान में खनन परमिट के लिए पिछले लंबे समय से जद्दो जहद कर रहे हैं। गहलोत ने पहले भी छत्तीसगढ़ में अपनी बिजली परियोजनाओं को आवंटित ब्लॉकों से कोयला उत्पादन के लिए मंजूरी में तेजी लाने के लिए सोनिया गांधी के हस्तक्षेप की मांग के लिए चिट्ठी लिखी थी।

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक दिसंबर 2021 को सोनिया गांधी को पहला पत्र लिखा था। इसके बाद उन्होंने 10 फरवरी को दूसरा पत्र लिखा। तीसरे पत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीधे-सीधे चेतावनी दी है कि अगर छत्तीसगढ़ जल्दी से कोयला आपूर्ति शुरू नहीं करता है, तो राजस्थान में बिजली संकट पैदा हो सकता है। अब सीएम गहलोत ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजस्थान के कोयला खदानों से कोयला निकालने दें।

दरअसल, केंद्र द्वारा राजस्थान को परसा पूर्व, कांटे एक्सटेंशन और सरगुजा में 1,136 हेक्टेयर की कोयला खदानें आवंटित की गई है, लेकिन पर्यावरण मंजूरी के दूसरे चरण के लागू होने के कारण राज्य की पंचायतों से अनुमति लेनी पड़ती है और इसके लिए पहल भी छत्तीसगढ़ सरकार को ही करनी होगी। भगेल सरकार की देरी के चलते एनवायरमेंट क्लीयरेंस नहीं मिल पाने की वजह से वहां पर कोयले की निकासी नहीं शुरू हो पा रही है। वहीं राजस्थान के ऊर्जा संयंत्रों में भी 6 से 7 दिन का कोयला ही शेष बचा है।

यह भी पढ़ें : अमेरिकन टीचर ने बच्चों को खिलाया पति का स्पर्म, 41 साल जेल की हुई सज़ा

सीएम गहलोत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लगातार पत्र लिखने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने लिखा है कि कोयले की अनुपलब्धता के कारण, राजस्थान सरकार को राज्य में बिजली की कीमत 33 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। जिससे यह देश के सबसे महंगे बिजली विक्रेता में से एक बन गया है। दूसरी ओर, स्थानीय लोगों के विरोध के कारण छत्तीसगढ़ सरकार कथित तौर पर खदानों के लिए पर्यावरण मंजूरी देने में असमर्थ है।

अमेरिकन टीचर ने बच्चों को खिलाया पति का स्पर्म, 41 साल जेल की हुई सज़ा

अमेरिका में एक अजीबो गरीब मामले के तहत एक महिला को 41 साल जेल की सज़ा सुनाई गई है। महिला पेशे से टीचर बताई जा रही है, जिस पर बच्चों के यौन शोषण और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के भी आरोप सामने आए हैं। अमेरिकन जरनल डेली स्टार’ में छपी खबर के मुताबिक, लुसियाना में रहने वाली इस महिला का नाम सिंथिया पर्किंस (Cynthia Perkins) है। सिंथिया एक स्कूल में पढ़ाती थी, जहां छात्रों को कपकेक में उसने अपने पति के स्पर्म (sperm in cake)को मिलाकर दे दिया।

ये मामला सामने आने के बाद उसे नौकरी से इस्तीफा देना पड़ा। महिला पर बच्चों के रेप और यौन शोषण में शामिल होने के भी आरोप लगे। महिला ने अपने ऊपर लगे कई आरोपों को स्वीकार कर लिया है। इस कबूलनामे के आधार पर महिला को 41 साल जेल की सजा सुनाई गई है। इससे पहले इस मामले में इस मामले में साल 2019 में सिंथिया और उसके पति डेनिस को गिरफ्तार कर लिया गया था।

महिला का पति डेनिस एक पुलिस अफसर था, जो अब सिंथिया से तलाक ले चुका है। जांच में पता चला कि सिंथिया यौन शोषण और बच्चों की अश्लील वीडियो बनाने जैसे अपराध में भी शामिल थी। हालांकि, पहले तो सिंथिया ने इन आरोपों से इनकार किया लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बीते हफ्ते कोर्ट ने छात्रों के केक में स्पर्म मिलाने (sperm in cake)के मामले में सिंथिया को 1 साल की सजा सुनाई और बाकी 40 साल की सजा उसे यौन अपराधों में शामिल होने की वजह से दी गई। अब अगली सुनवाई पर सिंथिया अपने पूर्व पति के इस केस में शामिल होने के मामले पर बयान देगी।

यह भी पढ़ें : SUHANA KHAN: शाहरुख की बेटी के देसी अवतार पर फिदा हुए फैंस

आरोपी महिला और उसके पति डेनिस को शुरू में रेप, चाइल्ड पॉर्नोग्राफी सहित 150 गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ा। सिंथिया को पहले 72 साल की जेल होने वाली थी, मगर खुद से जुर्म कबूलने की वजह से उसकी सजा 41 साल कर दी गई है।

 

SUHANA KHAN: शाहरुख की बेटी के देसी अवतार पर फिदा हुए फैंस

शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान (SUHANA KHAN)अपने सिजलिंग लुक्स और ग्लैमरस ड्रेसेस की वजह से बी टाउन में बेहद ही चर्चित मानी जाती हैं। फैंस भी उनके फैशन सेंस के कायल हैं लेकिन इस बार सुहाना (SUHANA KHAN)बेहद ही खूबसूरत इंडियन लुक में नज़र आई हैं। जिसकी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

शाहरुख खान की गॉर्जियस बेटी सुहाना खान के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। लाल साड़ी में शाहरुख की बेटी सुहाना खान को देखकर फैंस उन पर लट्टू हो गए हैं। शाहरुख खान की लाडली बेटी के ग्लैमरस ड्रेसेस में सिजलिंग लुक्स तो फैंस कई बार देख चुके हैं लेकिन सुहाना को साड़ी में देखकर फैंस उनपर अपना दिल बैठे हैं।

 

Stunning Suhana Khan
सुहाना खान अपनी नई तस्वीरों में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की रेड साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही कई फैन क्लब पर सुहाना की तस्वीरों को शेयर किया जा रहा है। मनीष मल्होत्रा और सुहाना खान दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फोटोशूट की तस्वीरें फैंस संग शेयर की हैं।

फोटो में सुहाना रेड कलर की क्लासी और स्टनिंग साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने सीक्वेंस का रेड ब्लाउज कैरी किया है। सुहाना ने अपने लुक को झुमकियों के साथ कंप्लीट किया। रेड साड़ी संग सुहाना ने अपने मेकअप को काफी लाइट रखा। वहीं सुहाना की बिंदी उनके एथनिक लुक की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। लाल साड़ी में शाहरुख की बेटी सुहाना किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं.

Mahindra की ये 3 गाड़ियां सबसे ज्यादा बिकी, Thar SUV नंबर वन

0

Mahindra की ये 3 गाड़ियां सबसे ज्यादा बिकी, Thar SUV नंबर वन

भारत की लोकप्रिय ऑटो निर्माता कंपनी महिंद्रा अपने यूटिलिटी वाहनों के जरिए लगातार ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। महिंद्रा देश में कुल यात्री वाहनों की बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर रही है। महिंद्रा ने जनवरी 2022 में कुल 19,807 यूनिक्स की बिक्री की। यहां हम आपको पिछले महीने महिंद्रा के टॉप 3 सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों के बारे में बता रहे हैं:

यह भी पढ़े:- Mahindra लॉन्च करेगी नई बोलेरो, जानिए कार में क्या होगा अपडेट

Mahindra Thar

महिंद्रा ने नई जनरेशन थार को अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया था। पिछले 1 साल में इस गाड़ी की काफी बिक्री हुई है। वहीं, यह पिछले महीने महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही है। महिंद्रा थार एसयूवी ने जनवरी 2022 में 4,646 इकाइयां बेची हैं। जो जनवरी 2021 में बेची गई 3,152 इकाइयों से 47 प्रतिशत अधिक है। थार दो इंजन विकल्पों में आता है, एक 2.0-लीटर, एमस्टैलियन पेट्रोल इंजन (150बीएचपी और 320 एनएम) और एक 2.2- लीटर mHawk डीजल इंजन (130bhp और 320Nm)। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक विकल्प में आता है।

यह भी पढ़े:- SUV महिंद्रा का जुनून कम नहीं हुआ है, 4 महीने में ही 1 लाख बुकिंग, फीचर्स भी धाँसू

Mahindra XUV300

Mahindra XUV300 कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. जनवरी 2022 में इसकी 4,550 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 109bhp और 200Nm का टार्क जनरेट करता है। वहीं, इसका 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन 115bhp और 300Nm का टार्क जनरेट करता है। पेट्रोल संस्करण 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी विकल्पों के साथ आता है, जबकि डीजल इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाता है।

यह भी पढ़े:- ये 5 शानदार CNG कारें, शुरुआती कीमत 3 लाख, माइलेज 35kms तक

Mahindra XUV700

Mahindra XUV700 को भी लॉन्च के बाद से ही ग्राहकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. पिछले महीने इस एसयूवी की 4,119 यूनिट्स की बिक्री हुई है। कंपनी ने इस कार को अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया है। दिवाली तक इसे 70 हजार से ज्यादा ऑर्डर मिल चुके थे। SUV में थार की तरह 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (200PS और 380Nm) और 2.2-लीटर डीजल इंजन (185PS और 450Nm) मिलता है।

IPL Mega Auction : रोहित शर्मा की अपने खिलाड़ियों को सलाह

IPL का मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction 2022)खत्म हो गया है। दो दिन तक बेंगलुरु की होटल आईटीसी गार्डेनिया में चले इस इवेंट में कुल 204 खिलाड़ी बिके। इनमें 137 भारतीय और 67 विदेशी खिलाड़ी रहे। कुल 108 खिलाड़ियों को 1 करोड़ से ज्यादा दाम मिले। इन्हीं में 11 वे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्हें 10 करोड़ से ज्यादा दाम मिला। ईशान किशन (15.25 करोड़) इस नीलामी (IPL Mega Auction 2022)के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। लेकिन इस बीच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के अपने साथियों को एक सलाह दी है।

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के अपने साथियों को अगले दो हफ्तों के लिए भारतीय टीम पर ध्यान देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि IPL ऑक्शन में जो कुछ भी हुआ है अब उस पर ध्यान नहीं दें। टीम का सारा फोकस वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 फरवरी से शुरू हो रही टी-20 सीरीज पर होना चाहिए।

आपको बता दें कि IPL 2022 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम बना ली है। BCCI के सूत्रों के अनुसार 15वां सीजन 27 मार्च से शुरू हो सकता है। क्रिकेट के इस महासंग्राम का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को हुआ, जिसमें 204 खिलाड़ी बिके हैं। हालांकि इस नीलामी में कई दिग्गज खिलाड़ियों को खरीदार नहीं मिला। ऐसे खिलाड़ियों में सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ, इयोन मोर्गन, एरॉन फिंच, चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Russia Ukraine Conflict: युक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को देश छोड़ने की सलाह

Russia Ukraine Conflict: युक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को देश छोड़ने की सलाह

यूक्रेन मामले में रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की पश्चिमी देशों की धमकियों के बीच भारत ने स्पष्ट कहा है कि वह रूस के खिलाफ किसी भी आर्थिक प्रतिबंध का पक्षकार नहीं बन सकता। इसके साथ ही भारत ने अपने नागरिकों को अस्थायी रूप से यूक्रेन (Russia Ukraine Conflict) छोड़ने की सलाह दी है। कीव में मौजूद भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में मौजूद भारतीय छात्रों को स्वदेश लौटने के लिए कहा है। यह सलाह यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव (Russia Ukraine Conflict)  के युद्ध में बदलने की आशंका के कारण दी गई है।


भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी लेटर यूक्रेन छोड़ने के लिए मौजूद भारतीयों को भेजा है। लेटर में कहा गया है कि यूक्रेन के मौजूदा अनिश्चित माहौल को देखते हुए भारतीय नागरिकों, खासकर छात्रों को यूक्रेन छोड़कर अस्थायी तौर पर स्वदेश लौटने की सलाह दी जा रही है। लेटर में आगे कहा गया है कि भारतीय नागरिक बिना किसी जरूरी काम के यूक्रेन की यात्रा न करें और वहां मौजूद नागरिक भी अनावश्यक घर से बाहर न जाएं।

दूतावास ने यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से यह भी अपील की है कि वो अपनी मौजूदगी के बारे में दूतावास को जानकारी देते रहें, ताकि जरूरत पड़ने पर उन तक मदद पहुंचाई जा सके। लेटर में कहा गया है कि भारतीय दूतावास अपने नागरिकों की मदद करने के लिए यूक्रेन में अपना सामान्य कामकाज जारी रखेगा। आपको बता दें कि इस समय भारतवंशी 20 हज़ार छात्र युक्रेन में फंसे हुए हैं। वहीं रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास एक लाख से ज्यादा सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है। इससे इस क्षेत्र में युद्ध की आशंका तेज हो गई है। रूस ने लगातार इस बात से इनकार किया है कि वह यूक्रेन पर हमले की योजना बना रहा है, लेकिन अमेरिका और उसके NATO सहयोगियों का मानना है कि रूस युद्ध की ओर बढ़ रहा है और इसके लिए तैयारी कर रहा है।

राजस्थान में REET की CBI जांच को लेकर सड़क पर घमासान

रीट परीक्षा में धांधली (REET Paper leak) को लेकर राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र (Rajasthan Assembly Budget Session 2022) के छठवें दिन भी भारी हंगामा जारी रहा। प्रदेश भाजपा प्रभारी अरुण सिंह, सतीश पूनिया, राजेंद्र राठौड़, किरोड़ी लाल मीणा सहित कई दिग्गज नेता प्रदर्शन में मौजूद है. बता दें कि रीट मामले में भाजपा का राज्य विधानसभा घेराव करने पहुंचे।


सहकार मार्ग पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। विधानसभा के करीब आते ही कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़कर आगे निकलने का प्रयास करने लगे। इन्होंने दो बैरिकेड्स तोड़ दिए लेकिन तीसरे को तोड़ने का प्रयास विफल करते हुए पुलिस ने इन पर हल्का बल प्रयोग किया और वॉटर कैनन चलाई।


दरअसल आज रीट परीक्षा (REET Paper leak) अनियमितता मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज भाजपा का विधानसभा घेराव करने वाली थी। जिसके लिए हजारों कार्यकर्ता और नेता जयपुर भाजपा मुख्यालय के बाहर जुटे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल शामिल थी। प्रदर्शन में शामिल होने आए कार्यकर्ता और नेताओं के लिए बीजेपी मुख्यालय के बाहर बड़ा मंच बनाया गया।


भाजपा मुख्यालय के बाहर लगे बड़े मंच से संबोधित करते हुए भाजपा के नेता और पदाधिकारियों ने आम कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे नाथी का बाड़ा नारे में बदलाव करें। यहां प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि नाथी का बाड़ा एक पवित्र स्थान है, इसलिए नाथी के बाड़े शब्द के बजाय गहलोत या डोटासरा का बाड़ा का इस्तेमाल करें। संबोधन के बाद बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं का काफिला विदानसभा की ओर बढ़ा।


विधानसभा का घेराव करने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स उखाड़ दिए और पुलिस से भिड़ गए। सांसद किरोड़ी लाल मीणा और राजेंद्र राठौड़ कार्यकर्ताओं के साथ बैरिकेड्स की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोककर पीछे धकेल दिया । इस दौरान राठौड़ और किरोड़ी की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने बल प्रयोग की चेतावनी देते हुए कहा कि आंदोनलकारी मान जाएं, नहीं तो बल प्रयोग किया जाएगा। थोड़ी देर बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित अन्य नेताओं ने सांकेतिक गिरफ्तारियां दीं। बताया जा रहा है कि पूनिया के गिरने से चोट भी लगी है।