Home Blog Page 59

Unemployment Rate: 6 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बेरोजगारी

भारत की बेरोजगारी दर (Unemployment Rate)फरवरी में बढ़कर 8.1% के छह महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई, जो जनवरी में 10 महीने के निचले स्तर 6.57% पर आ गई थी। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में बेरोजगारी दर (Unemployment Rate) पिछले महीने 8.1% थी।

CMIE के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2022 में गांवों में बेरोजगारी 2.51% बढ़कर 8.35% पर पहुंच गई। हालांकि इसके विपरीत शहरों में बेरोजगारी दर पिछले महीने 7.55% रही जो चार महीने का निचला स्तर है। लेबर सेक्टर के एक्सपर्ट्स का कहना है कि लॉकडाउन रिस्ट्रिक्शंस में ढील और फॉर्मल व इनफॉर्मल दोनों सेक्टर में तेज रिकवरी की वजह से शहरों में बेरोजगारी दर कम हो रही है। शहरों की बेरोजगारी दर नवंबर 2021 में 8.2%, दिसंबर 2021 में 9.3%, जनवरी 2022 में 8.16% और फरवरी 2022 में 7.55% पर रही।

एक्स्पर्ट्स के अनुसार कुछ राज्यों के मनरेगा बजट में कमी और गांवों में गैर-कृषि क्षेत्र में नए रोजगार की सीमित उपलब्धता के चलते गांवों में बेरोजगारी दर में उछाल रही और यह फरवरी में आठ महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई। CMIE के मुताबिक 2021 में मई में बेरोजगारी दर 11.84% पर पहुंच गई थी। हालांकि इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिली और ये जनवरी 2022 में 6.57% पर आई थी, लेकिन अब ये फिर से बढ़ने लगी है।

 

यह भी पढ़ें: Ukraine Russia Conflict: भारतीय छात्रों से मिले केंद्रीय मंत्री

Ukraine Russia Conflict: भारतीय छात्रों से मिले केंद्रीय मंत्री

भारत सरकार यूक्रेन (Ukraine Russia Conflict) में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रही है। जिसमें भारत सरकार के चार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया, जनरल वीके सिंह पोलैंड, हरदीप पुरी हंगरी पहुंचे। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू स्लोवाकिया के लिए रवाना हो चुके हैं। इधर देश लौटे स्टूडेंट का स्वागत करने पहुंचे मंत्रियों ने छात्रों से मुलाकात की और उनके बाकी साथियों को सकुशल वापसी का वादा किया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया स्वागत
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर मलयालम, बांग्ला, गुजराती और मराठी भाषी स्टूडेंट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि घर वापस आने पर आपका स्वागत है। आपके परिवार सांसें रोक कर इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी ने यूक्रेन (Ukraine Russia Conflict) में अपने साहस का परिचय दिया है। अब आप भारत अपने देश आ चुके हैं इसके लिए आप फ्लाइट के क्रू मेंबर को भी धन्यवाद दें।

रोमानिया पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे महाराष्ट्र के मेडिकल छात्रों का हाल-चाल जाना और वहां कुछ छात्रों से बात की। सिंधिया ने कहा कि आप लोगों को अब बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं आप सब लोगों को अपने साथ फ्लाइट में लेकर जाउंगा। उन्होंने उन सभी छात्रों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही उन लोगों को वहां से निकाला जाएगा।

मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे हंगरी
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने में मदद करने के लिए हंगरी के बुडापेस्ट पहुंचे। छात्रों से मुलाकात के करते हुए उन्होंने कहा- यह देख कर अच्छा लगा कि आप लोग यहां ठीक हैं । ये हिंदुस्तान की खूबसूरती है कि यहां भी जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, गुजरात, केरल और अन्य देश के लोग सब एक साथ मौजूद हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आप लोगों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।

पोलैंड में छात्रों से मिले जनरल वीके सिंह
वहीं, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह पोलैंड पहुंचे हैं। वहां उन्होंने वारसॉ में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में रहने वाले 80 भारतीय छात्रों से मुलाकात की। वी के सिंह ने छात्रों से कहा कि आप सब को भारत वापस आने पर बहुत-बधाई। आशा करता हूं कि आप लोग जल्द ही अपनी पढ़ाई फिर से शुरू कर पाएंगे।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने की हौंसला अफज़ाई
वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने फ्लाइट में छात्रों से कहा कि आप सभी एक दुखद याद के साथ भारत आए हैं। आप में से कई लोग घंटों, दिनों तक सो नहीं पाए होंगे। सरकार आपके लिए दिन-रात काम कर रही है। 2-3 दिन में और लोगों को वहां से निकाला जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: PETROL PRICE HIKE: अगले हफ्ते फिर बढ़ेंगे तेल के दाम !

PETROL PRICE HIKE: अगले हफ्ते फिर बढ़ेंगे तेल के दाम !

अगले सप्ताह देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के समाप्त होने के साथ ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने (PETROL PRICE HIKE) शुरू हो सकते हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो चुकी है. इससे तेल कंपनियों को सामान्य मार्जिन हासिल करने को लेकर पेट्रोल-डीजल के दाम में नौ रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी (PETROL PRICE HIKE) करने की जरूरत है.

रूस से तेल की आपूर्ति में व्यवधान की आशंका से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का दाम 2014 के बाद पहली बार 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गए. पेट्रोलियम मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (PPAC) के मुताबिक, भारत जो कच्चा तेल खरीदता है उसके दाम एक मार्च को 102 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गए. ईंधन का यह मूल्य अगस्त 2014 के बाद सबसे ज्यादा हैं.

पिछले साल नवंबर की शुरुआत में जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि पर लगाम लगी थी, तब कच्चे तेल की औसत कीमत 81.5 डॉलर प्रति बैरल थी. ब्रोकरेज कंपनी जे.पी. मॉर्गन ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘अगले हफ्ते तक राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हो जाएंगे. अनुमान है कि इसके बाद ईंधन की दरें दैनिक आधार पर बढ़ सकती हैं.’’

कच्चे तेल के दाम चढ़ने से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को पेट्रोल और डीजल पर 5.7 रुपये प्रति लीटर का घाटा उठाना पड़ रहा है. जे.पी. मॉर्गन के मुताबिक तेल विपणन कंपनियों को सामान्य विपणन मुनाफा प्राप्त करने के लिए खुदरा कीमतों में 9 रुपये प्रति लीटर या 10 प्रतिशत की वृद्धि करने की आवश्यकता है. घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतों में लगातार 118 दिन से कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Joy e-bike Monster हुई लॉन्च, 115 रुपए के खर्च के देगी 500 Km की रेंज जाने इसके खास फीचर्स और कीमत

0

Joy e-bike Monster हुई लॉन्च, 115 रुपए के खर्च के देगी 500 Km की रेंज जाने इसके खास फीचर्स और कीमत

न्यूज डेस्क – भारत में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम लोगों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। वाहन चलाने की ऊंची लागत से वाहन का मालिक चिंतित है। ऐसे में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख करना चाहते हैं। अब अगर टू व्हीलर की बात करें तो मार्केट में टू व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कई विकल्प मौजूद हैं. आप अपनी मोटरसाइकिल को किसी और की सस्ती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से बदल सकते हैं। पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहनों (electric vehicles) की कीमत कम होती है। यह आपके लिए पैसे बचाने वाला सौदा है।

इसलिए आज हम आपको एक ऐसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे इस्तेमाल करने की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह मोटरसाइकिल महज 64 रुपये में 280 किलोमीटर तक चल सकती है। कीमत प्रति किलोमीटर की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (electric motorcycle) सिर्फ 23 पैसे में एक किलोमीटर का रेंज ऑफर करती है।

आश्चर्य है कि स्वाभाविक रूप से ऐसा हुआ होगा क्योंकि आप अब तक पेट्रोल मोटरसाइकिल का उपयोग करते रहे हैं, इसकी कीमत इससे कहीं अधिक होगी। इस Motorcycle का नाम Joy E-Bike E-Monster है। कंपनी का दावा है कि इसकी कीमत महज 23 पैसे प्रति 1 किलोमीटर है। यह एक बार चार्ज करने पर 95 किमी की रेंज प्रदान करता है।

Joy E-Bike E-Monster  72V, 39Ah लिथियम आयन बैटरी द्वारा संचालित है। 1500W डीसी ब्रशलेस हब मोटर। इसे फुल चार्ज होने में 5 से 5.5 घंटे का समय लगता है। Joy E-Bike E-Monster   इलेक्ट्रिक बाइक की ड्राइविंग रेंज पूरी तरह चार्ज होने पर 95 किलोमीटर है। इसकी बैटरी एक बार फुल चार्ज करने पर 3.3 यूनिट बिजली की खपत करती है। इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। इलेक्ट्रिक बाइक की एक्स शोरूम कीमत 98,666 रुपये है।

AC की तरह दीवार पर टंग जायेगा यह Cooler, मिनटों में घर को ठंडा कर देगा; आधा हो जाएगा बिजली का बिल!

AC की तरह दीवार पर टंग जायेगा यह Cooler, मिनटों में घर को ठंडा कर देगा; आधा हो जाएगा बिजली का बिल!

गर्मी का मौसम आने वाला है। अगर आप नया Cooler खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बाजार में ऐसा कूलर मौजूद है, जो एसी का अहसास तो देगा, लेकिन कूलर का मजा देगा। कम पावर में यह कूलर ACजैसी ठंडी हवा देगा।

गर्मी का मौसम दस्तक दे रहा है। अब दोपहर में भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ दिनों में गर्म हवाएं चलने लगेंगी और फिर हम इस मौसम के लिए कूलर और AC तैयार करेंगे। बहुत से लोग एसी का खर्चा नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे में कूलर ही एक मात्र विकल्प बचा है। अगर आप नया कूलर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ऑनलाइन कई विकल्प उपलब्ध हैं। क्या आप जानते हैं कि मार्केट में एक ऐसा कूलर है, जो आपको AC जैसा तो लगेगा ही, लेकिन कूलर का मजा भी देगा। कम पावर में यह कूलर एसी जैसी ठंडी हवा देगा।

यह भी पढ़े:- एक दिन के लिए सिर्फ 410 रुपये खर्च करें और घर लाएं Maruti की यह लोकप्रिय कार, एक लीटर पेट्रोल पर चलती है 25 किमी

आपको बता दें, यह दुनिया का पहला ऐसा कूलर है, जो एसी की तरह दीवार पर लटकता है। हम बात कर रहे हैं सिम्फनी क्लाउड की। यह इस तरह एक विभाजन की तरह दिखता है। लेकिन यह कूलर है। इसे रिमोट से कंट्रोल किया जाएगा और बार-बार पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में…

रिमोट के साथ सिम्फनी क्लाउड पर्सनल कूलर

सिम्फनी क्लाउड पर्सनल कूलर की क्षमता 15 लीटर है। यानी इसमें 15 लीटर की पानी की टंकी है। यह लगभग 2000 वर्ग फुट क्षेत्र तक ठंडा होता है। यह थ्री साइड कूलिंग पैड के साथ आता है। यह भीषण गर्मी में भी घर को ठंडा कर सकता है। नमी को दूर करने के लिए इसमें डीह्यूमिडिफाइंग सिस्टम दिया गया है। यह दूर से काम करेगा। यानी बार-बार उठने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़े:- Mahindra Scorpio:नई स्कॉर्पियो का शानदार इंटीरियर, इसके मुकाबले अन्य गाड़िया पड़ी फीकी

रिमोट कीमत के साथ सिम्फनी क्लाउड पर्सनल कूलर

रिमोट के साथ सिम्फनी क्लाउड पर्सनल कूलर की लॉन्चिंग कीमत 14,999 रुपये है, लेकिन यह फ्लिपकार्ट पर 13,499 रुपये में उपलब्ध है। यानी कूलर पर 10% का डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर आप एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 675 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यानी कूलर की कीमत 12,824 रुपये होगी।

यह भी पढ़े:- TATA Punch को कड़ी टक्कर देने आ रही है ये गुड लुकिंग SUV, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स

यह भी पढ़े:- क्रेटा और सेल्टोस को टक्कर देने आ रही है नई SUV Suzuki Vitara, देखें लुक और फीचर्स

ये भी देखे :- Maruti Suzuki: इस Swift Dzire को 2.75 लाख रुपये में लाएं घर।, दूसरी कारों के लिए भी विकल्प

यह भी पढ़े:- Tata Punch New Price: टाटा पंच की नई कीमत जारी, 1.05 लाख रुपये तक सस्ता यहां मिल रहा है

यह भी पढ़े:- 32 km/kg तक का शानदार माइलेज देती है ये शानदार CNG कारें, कीमत है 6 लाख रुपए से कम

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े

Shark Tank फेम अशनीर ग्रोवर ने छोड़ी भारतपे

पिछले एक-डेढ़ महीने से चली आ रही खींचतान के बाद फिनटेक (Fintech) कंपनी भारतपे (BharatPe) के को-फाउंडर एवं मैनेजिंग डाइरेक्टर अशनीर ग्रोवर (Shark Tank ) ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. जनवरी में विवाद शुरू होने के बाद अशनीर को लंबी छुट्टी पर जाना पड़ा था. उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर (Madhuri Jain Grover) को हाल ही में कंपनी ने टर्मिनेट किया था. इसके बाद अब अशनीर ग्रोवर (Shark Tank ) ने लंबा पत्र लिखकर इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे में उन्होंने कई इमोशनल बातें की और मौजूदा बोर्ड को चैलेंज भी किया.

ग्रोवर ने अपने पत्र में लिखा कि ‘मैं दुख के साथ यह लिख रहा हूं क्योंकि मैंने जो कंपनी बनाई, मुझे उसी को छोड़ना पड़ रहा है. हालांकि मुझे इस बात का गर्व है कि आज भारतपे फिनटेक की दुनिया में लीडर है. इस साल की शुरुआत से मुझे और मेरे परिवार को आधारहीन बातों में उलझाया गया. कंपनी में जो भी ऐसे लोग हैं, वे मेरी छवि खराब करना चाहते हैं. वे कंपनी को प्रोटेक्ट करने का दिखावा भले ही कर रहे हैं, लेकिन वे भारतपे को भी नुकसान पहुंचाना चाहते हैं.

‘उन्होंने अपनी उपलब्धियों और संघर्षों को भी इस्तीफे में याद किया. उन्होंने बताया कि वह आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद जैसे बड़े संस्थानों से पढ़े हैं. उन्होंने लिखा, ‘मैं मिडिल क्लास में पैदा हुआ हूं, इस कारण मुझे ईमानदारी की वैल्यू पता है. मेरा प्रोफेशनल करियर भी बेदाग रहा है और अपने करियर में मैंने दो यूनिकॉर्न स्टार्टअप ग्रोफर्स (Grofers) और भारतपे को खड़ा किया है. मैंने देश के युवाओं को अपना बिजनेस खड़ा करने के लिए प्रेरित किया है और लाखों लोगों को रोजगार दिया है.’

वह पत्र में कहते हैं, ‘मैंने भारतपे का ध्यान बेबी की तरह रखा है. जब भारतपे यूपीआई स्पेस में उतरी, तब पहले से पेटीएम (Paytm), फोनपे (PhonePe) और गूगलपे (Google Pay) जैसी दिग्गज कंपनियां स्थापित हो चुकी थी. इसके बाद भी मैंने टैलेंटेड टीम की मदद से भारतपे को आगे बढ़ाया और यह कंपनी इंडस्ट्री में लीडर बनकर उभरी. भारत में पहली बार किसी फिनटेक कंपनी ने स्मॉल फाइनेंस बैंक का लाइसेंस हासिल किया और बाद में हमने पीएमसी बैंक के डिपॉजिटर्स की गाढ़ी कमाई बचाने का प्रयास किया.’

इस्तीफे के अंत में ग्रोवर ने अपने साथ गलत बर्ताव का आरोप लगाते हुए कंपनी के बोर्ड को चैलेंज भी दिया है. उन्होंने लिखा है, ‘आपको लगता है कि मेरी उपयोगिता समाप्त हो चुकी है. यह ट्रेंड देखा गया है कि स्टार्टअप के सक्सेस के बाद फाउंडर को बाहर करने के लिए उसे विलेन बना दिया जाता है. मेरे साथ भी यही हुआ है. हालांकि आप जांच कर लीजिएगा. आपको मेरे खिलाफ एक भी गड़बड़ी नहीं मिलने वाली है. जहां तक मेरी बात है तो मैंने जो वैल्यू बनाई है, आप लोग उसका आधा भी बनाकर दिखा दें. मैंने भारतपे को बनाया है और इसे मौजूदा मुकाम पर पहुंचाया है. मुझसे यह पहचान कोई नहीं छीन सकता है.’

Ukraine Russia News: कीव में फंसे भारतीयों को सख्त एडवाइज़री जारी

यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे भारतीयों को सख्त एडवाइजरी जारी हुई है. इसमें कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिक और छात्र कीव (Ukraine Russia News) को आज ही छोड़ दें. एडवाइजरी में यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास की तरफ से कहा गया है कि ट्रेन, या जो भी यातायात का साधन मिले उसे पकड़कर लोग कीव से आज ही निकल जाएं.

यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे के लिए रूस (Ukraine Russia News) की तरफ से अब बेहद बड़ा मिलिट्री काफिला भेजा गया है. रूस का 64 किलोमीटर लंबा काफिला कीव की तरफ बढ़ रहा है. रूसी हमले के बाद से अबतक यूक्रेन की तरफ भेजा गया यह सबसे लंबा मिलिट्री काफिला है. इससे पहले तक भेजे गए रूसी काफिलों का साइज 3 मील तक रहा था. बता दें कि यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय लोग मौजूद थे, जिनमें से ज्यादातर वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए थे.

Advisory to Indians in Kyiv

भारतीयों को फिलहाल यूक्रेन के पड़ोसी देशों की मदद से उनकी सीमओं के रास्ते निकाला जा रहा है. सोमवार को मोदी सरकार ने इस काम को और तेजी से करने के लिए चार मंत्रियों को जिम्मेदारी दी थी. इसमें किरेन रिजिजू स्लोवाकिया जा रहे हैं. इसके अलावा वीके सिंह पोलैंड जाएंगे. वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और मोलदोवा जाएंगे. इसके अलावा हरदीप सिंह पुरी हंगरी रवाना होंगे. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय वायु सेना को भी इस ऑपरेशन से जुड़ने के लिए कहा है.

 

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine War: कीव में भारतीय छात्र की मौत

यूक्रेन में रूसी हमलों से खारकीव में भारतीय छात्र की मौत हो गई है. यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने दी है. रूसी हमले (Russia Ukraine War) में मारे गए भारतीय छात्र का नाम नवीन बताया जा रहा है. अरिंदम बागची ने कहा कि यह बताते हुए मुझे बड़ा दुख है कि खारकीव में जो हवाई हमले (Russia Ukraine War)हो रहे हैं, उसमें एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है. वह कर्नाटक का रहने वाला था. फिलहाल मंत्रालय छात्र के परिवार के साथ संपर्क में है. परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं.

आज सुबह से रूस ने यूक्रेन के सभी बड़े शहरों में हमले तेज कर दिए हैं. कीव की तरफ रूसी सेना का बड़ा काफिला तेजी से बढ़ रहा है. Arindam Bagchi ने आगे जानकारी दी है कि भारतीय विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से संपर्क में हैं. इसमें यह मांग उठाई गई है कि भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकलने के लिए सुरक्षित रास्ता दिया जाए क्योंकि कई छात्र अभी खारकीव और अन्य शहरों में फंसे हुए हैं.

One Indian medical student from Karnataka killed in Russian Missle attack

यूक्रेन की राजधानी कीव में बिगड़ती स्थिति के बीच आज ही भारतीय दूतावास ने सख्त एडवाइजरी जारी की थी. इसमें कहा गया था कि सभी भारतीय नागरिक और छात्र कीव को जल्द से जल्द छोड़ दें. एडवाइजरी में लिखा था कि कीव छोड़ने के लिए जो साधन उनको मिले उसे तुरंत पकड़कर वे निकल लें. इसमें ट्रेन, बस आदि से ट्रैवल करने की सलाह दी गई थी.

बता दें कि यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय लोग मौजूद थे, जिनमें से ज्यादातर वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए थे. इनमें से चार हजार से ज्यादा लोग वापस भारत आ चुके हैं, बाकियों को निकाला जा रहा है. मोदी सरकार ने इसके लिए ऑपरेशन गंगा की शुरुआत की है. बता दें कि ऑपरेशन गंगा की आठवीं फ्लाइट बुडापेस्ट (हंगरी) से दिल्ली के लिए मंगलवार को ही रवाना हुई है.

 

 

Mahindra Scorpio:नई स्कॉर्पियो का शानदार इंटीरियर, इसके मुकाबले अन्य गाड़िया पड़ी फीकी

Mahindra Scorpio:नई स्कॉर्पियो का शानदार इंटीरियर, इसके मुकाबले अन्य गाड़िया पड़ी फीकी

Mahindra Scorpio: नई स्कॉर्पियो का जबरदस्त इंटीरियर, इस एसयूवी के केबिन को पहली बार महिंद्रा स्कॉर्पियो के नवीनतम स्पाई शॉट्स में इसके मुकाबले अन्य गाड़िया पड़ी फीकी हुआ देखा गया है। इन फोटोज में लॉन्च से पहले नई जनरेशन की कार के कई फीचर्स की जानकारी सामने आई है।

भारतीय ग्राहक महिंद्रा की नई जनरेशन स्कॉर्पियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है। नई एसयूवी का लगातार परीक्षण किया जा रहा है और 2022 स्कॉर्पियो को पहली बार केबिन की झलक मिली है। नई एसयूवी की सभी सीटें सामने की ओर हैं और इस टेस्ट मॉडल के केबिन को चमड़े से ढका हुआ दिखाया गया है। पीछे के यात्रियों के लिए एसी वेंट फ्रंट आर्मरेस्ट पर लगाए गए हैं

यह भी पढ़े:- क्रेटा और सेल्टोस को टक्कर देने आ रही है नई SUV Suzuki Vitara, देखें लुक और फीचर्स

नई Mahindra Scorpio  के डैशबोर्ड में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने वाला है। इसके चारों ओर एसी वेंट्स लगाए गए हैं, इसके अलावा क्लाइमेट कंट्रोल और कुछ अन्य फीचर्स के लिए सेंटर कंसोल पर कई बटन भी दिए गए हैं। ड्राइवर डिस्प्ले डिजिटल है और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल भी यहां देखने को मिलते हैं। नई जनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो को कई बार भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कुछ दिनों पहले यह जानकारी सामने आई है कि कंपनी इसे एक नए नाम से देश में पेश कर सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो को स्कॉर्पियो स्टिंग या महिंद्रा स्कॉर्पियो के नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। कंपनी नई एसयूवी के पावरफुल वेरिएंट को स्कॉर्पियन नाम दे सकती है।

यह भी पढ़े:- TATA Punch को कड़ी टक्कर देने आ रही है ये गुड लुकिंग SUV, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स

हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो के साथ मौजूदा मॉडल की बिक्री जारी रखने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि नई स्कॉर्पियो मौजूदा मॉडल को रिप्लेस नहीं करेगी। 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो को मिलने वाली अन्य विशेषताओं में सबसे महत्वपूर्ण उन्नत ड्राइवर सहायता प्रणाली हो सकती है जैसा कि हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा XUV700 में देखा गया है।

यहां ग्राहकों को 10-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑल ओवर एलईडी लाइट्स, 6 एयरबैग्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे हाई-टेक फीचर्स भी मिल सकते हैं। कंपनी इस कार के साथ 360 डिग्री कैमरा भी देने जा रही है, जो नई स्कॉर्पियो को सुरक्षा के लिहाज से एक बेहतरीन एसयूवी बनाएगा। हाल ही में स्कॉर्पियो में एक नया फीचर जोड़े जाने की खबर आई है, ये सिक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स हैं जो अक्सर महंगी कारों में देखने को मिलते हैं।

ये भी देखे :- Maruti Suzuki: इस Swift Dzire को 2.75 लाख रुपये में लाएं घर।, दूसरी कारों के लिए भी विकल्प

नई जनरेशन स्कॉर्पियो के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं। प्रस्तुत छवि एसयूवी के सामने एक बड़ी ग्रिल दिखाती है जो पूरे सामने के हिस्से को घेर लेती है। इससे जुड़े एलईडी हेडलैंप भी इसी ग्रिल के हिस्से के तौर पर नजर आ रहे हैं। नई स्कॉर्पियो दिखने में काफी दमदार है, इसमें शार्क फिन एंटीना, पिछले दरवाजे पर स्पॉइलर, मल्टी स्पोक अलॉय व्हील दिए गए हैं। टेस्टिंग के दौरान देखी गई एसयूवी पूरी तरह से स्टिकर्स से ढकी हुई थी, इसलिए बाकी की कुछ डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। कंपनी ने नई महिंद्रा स्कॉर्पियो के फ्रंट और रियर में दमदार बंपर देने के साथ ही एलईडी टेललैंप्स दिए हैं।

फीचर्स की बात करें तो एसयूवी में मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर मिल सकते हैं। नई जनरेशन स्कॉर्पियो को 2.0-लीटर mHawk टर्बो पेट्रोल के साथ 155 bhp पावर और 360 Nm पीक टॉर्क और 2.0-लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 150 bhp पावर और 300 Nm पीक टॉर्क के साथ पेश किया जा सकता है। . कंपनी इन दोनों इंजन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दे सकती है।

यह भी पढ़े:- Tata Punch New Price: टाटा पंच की नई कीमत जारी, 1.05 लाख रुपये तक सस्ता यहां मिल रहा है

यह भी पढ़े:- 32 km/kg तक का शानदार माइलेज देती है ये शानदार CNG कारें, कीमत है 6 लाख रुपए से कम

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े

Russian military: यूक्रेन में भारतीय लड़कियों को रूसी सेना ने पकड़ा, छात्रा का वीडियो जारी

रूस का यूक्रेन में हमला जारी है, जंग बढ़ने के साथ हर दिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जंग के मद्देनज़र कई भारतीय अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इस बीच एक छात्रा ने वीडियो जारी कर भारतीय लड़कियों को रूसी सेना (Russian military) द्वारा पकड़ने का दावा किया। उत्तर प्रदेश लखनऊ की छात्रा गर्वा मिश्रा ने यह वीडियो (Russian military) अपनी दोस्त करनाल की रक्षिता को भेजी। वीडियो में दिख रहा है कि गर्वा बहुत की डरी हुई है। उन्हें वहां पर जान का खतरा है।

वीडियो में गर्वा मिश्रा ने कहा कि – हम कीव में फंसे हैं। यहां पर चारों तरफ से घिर चुके हैं। यहां पर हमें कोई हेल्प नहीं दे रहा है। मुझे नहीं लगता कि यहां पर जो हेल्प किसी को देनी चाहिए कोई देगा। कुछ समय पहले ही यहां की वीडियो देखी है। इसके बाद एंबेसी को कॉल कर रहे हैं। एंबेसी कॉल नहीं उठा रही है। लोगों को बात करते हैं तो कोई सुन नहीं रहा है।

Russian military picked up Indian girls

गर्वा ने बताया कि कल रात को कुछ लोग आए। हंगामा किया और उनके गेट को तोड़ दिया। उसके बाद अंदर आने की कोशिश की। ऐसी स्थिति के बाद सोचा कि यहां से निकल जाते हैं। हमारे पास ट्रेन, बस व कार का ही विकल्प है। जो छात्र कीव से बस व कैब में निकले रूस के सेना ने उन्हें रोका। उन पर फायरिंग की और भारतीय लड़कियों को वहां से लेकर गए। लड़कियों को कहां लेकर गए कुछ नहीं पता। सिर्फ लड़कियों को ही लेकर गए हैं।

Children screaming in fear on the border of Poland.

मिश्रा ने बताया कि रोमानिया बॉर्डर की एक वीडियो में दिख रहा है कि सेना भारतीय छात्रों को मार रही है। योगी जी, मोदी जी हमें बचाओ। रो-रोकर बुरा हाल है। गर्वा ने कहा कि पता नहीं हमारा यहां क्या होगा। हमें नहीं लगता कि हमें बचाया जाएगा। पता नहीं हमारे साथ अब क्या होगा।

यह भी पढ़ें: डेरा प्रमुख राम रहीम की फरलो खत्म, जेल पहुंचा

Exit mobile version